समस्तीपुर में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, बदमाशों ने मारी दो गोलियां; सोने-चांदी और बाइक सुरक्षित

समस्तीपुर में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, बदमाशों ने मारी दो गोलियां; सोने-चांदी और बाइक सुरक्षित

समस्तीपुर में सोमवार रात स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे काली चौक स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान को बंद कर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। बदमाशों ने सोना-चांदी लूटा और बाइक। मृतक पगड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार पोद्दार (38) हैं। राजकुमार को 2 गोलियां लगी हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से 2 खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा गांव की है। सोना-चांदी से भरा बैग सुरक्षित राजेश की बुलेट बाइक घटनास्थल पर सुरक्षित मिली है। बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग भी पड़ा हुआ था। बताया गया है कि दुकान का सामान लेकर वह घर जा रहे थे। ऐसे में प्रथमदृष्टया लूट की आशंका कमजोर नजर आ रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बदमाशों ने उन्हें सिर्फ हत्या के इरादे से निशाना बनाया था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डीएसपी और समस्तीपुर के ग्रामीण एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। हत्या का कारण क्लियर नहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। कारोबारी दुकान बंद करने के बाद सोना-चांदी लेकर घर जा रहे थे। उनका सामान सुरक्षित है और बाइक भी घटनास्थल पर मिली है। ऐसे में हत्या किस कारण से की गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि कहीं बदमाश कारोबारी की हत्या करने के उद्देश्य से ही तो उनका पीछा नहीं कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कारोबारी के परिजन और दुकान से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। समस्तीपुर में सोमवार रात स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे काली चौक स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान को बंद कर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। बदमाशों ने सोना-चांदी लूटा और बाइक। मृतक पगड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार पोद्दार (38) हैं। राजकुमार को 2 गोलियां लगी हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से 2 खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा गांव की है। सोना-चांदी से भरा बैग सुरक्षित राजेश की बुलेट बाइक घटनास्थल पर सुरक्षित मिली है। बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग भी पड़ा हुआ था। बताया गया है कि दुकान का सामान लेकर वह घर जा रहे थे। ऐसे में प्रथमदृष्टया लूट की आशंका कमजोर नजर आ रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बदमाशों ने उन्हें सिर्फ हत्या के इरादे से निशाना बनाया था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डीएसपी और समस्तीपुर के ग्रामीण एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। हत्या का कारण क्लियर नहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। कारोबारी दुकान बंद करने के बाद सोना-चांदी लेकर घर जा रहे थे। उनका सामान सुरक्षित है और बाइक भी घटनास्थल पर मिली है। ऐसे में हत्या किस कारण से की गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि कहीं बदमाश कारोबारी की हत्या करने के उद्देश्य से ही तो उनका पीछा नहीं कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कारोबारी के परिजन और दुकान से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *