भागलपुर के जीरोमाइल इलाके में एक बंद घर से लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने गांव गया हुआ था। यह घटना औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी में हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी, दीवान व बक्सों को खंगाल डाला। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़े और डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह घर में किराए पर रहने वाली निधि झा ने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे का स्टेटस देखा। रात डेढ़ बजे तक चालू कैमरा सुबह छह बजे ऑफलाइन दिख रहा था। कुछ गलत होने की संभावना पर उन्होंने पड़ोसियों से घर चेक करने को कहा। पड़ोसी प्रिंस ने जब घर जाकर देखा तो ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। यह मकान भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र का है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े चोर, सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घुसे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने मकान के पिछले हिस्से का रास्ता अपनाया। वहां से छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने इत्मीनान से कमरों की तलाशी ली और कीमती सामान की तलाश में अलमारी, दीवान तथा बक्सों को खंगाल डाला।
चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को निशाना बनाया। चोरी गए सामान में सोने का हार सेट, चेन, कंगन, अंगूठियां, मांगटीका, कान की बालियों के पांच सेट, चांदी की कमरधनी, पायल के पांच सेट, बिछिया, चांदी की कलमें और अन्य कीमती सामान शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए।
इलाके में पुलिस की घेराबंदी घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिलने के बाद औद्योगिक जीरोमाइल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और संभावित सुरागों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संलिप्तता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चोरों की पहचान की जा रही है पुलिस ने घर के पीछे से फेंका हुआ डीवीआर बरामद कर लिया है। इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी से संबंधित कुछ फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। इन फुटेज के आधार पर चोरों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। भागलपुर के जीरोमाइल इलाके में एक बंद घर से लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने गांव गया हुआ था। यह घटना औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी में हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी, दीवान व बक्सों को खंगाल डाला। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़े और डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह घर में किराए पर रहने वाली निधि झा ने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे का स्टेटस देखा। रात डेढ़ बजे तक चालू कैमरा सुबह छह बजे ऑफलाइन दिख रहा था। कुछ गलत होने की संभावना पर उन्होंने पड़ोसियों से घर चेक करने को कहा। पड़ोसी प्रिंस ने जब घर जाकर देखा तो ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। यह मकान भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र का है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े चोर, सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घुसे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने मकान के पिछले हिस्से का रास्ता अपनाया। वहां से छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने इत्मीनान से कमरों की तलाशी ली और कीमती सामान की तलाश में अलमारी, दीवान तथा बक्सों को खंगाल डाला।
चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को निशाना बनाया। चोरी गए सामान में सोने का हार सेट, चेन, कंगन, अंगूठियां, मांगटीका, कान की बालियों के पांच सेट, चांदी की कमरधनी, पायल के पांच सेट, बिछिया, चांदी की कलमें और अन्य कीमती सामान शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए।
इलाके में पुलिस की घेराबंदी घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिलने के बाद औद्योगिक जीरोमाइल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और संभावित सुरागों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संलिप्तता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चोरों की पहचान की जा रही है पुलिस ने घर के पीछे से फेंका हुआ डीवीआर बरामद कर लिया है। इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी से संबंधित कुछ फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। इन फुटेज के आधार पर चोरों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

