गयाजी में छठ घाटों की सफाई हुई शुरू:रास्तों को समतल किया जा रहा, नालों पर अस्थायी पुलिया भी बन रही

गयाजी में छठ घाटों की सफाई हुई शुरू:रास्तों को समतल किया जा रहा, नालों पर अस्थायी पुलिया भी बन रही

छठ महापर्व के लिए गयाजी नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के मुख्य छठ घाटों और तालाबों को ठीक किया जा रहा है। निगम दर्जनों घाटों पर साफ-सफाई, समतल करने और मरम्मत जैसे काम करवा रहा है, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो। केंदुई, पितामहेश्वर, ब्राह्मणी, दिनकर, सूर्यपोखरा, सूर्यकुंड तालाब, सिंगरा स्थान, पॉलीटेक्निक, सीढ़िया, महादेव घाट और वार्ड 30 के नारायणगढ़ तालाब समेत कई घाटों पर काम जारी है। यहां गंदगी हटाई जा रही है, जमीन समतल हो रही है और रास्तों को भी ठीक किया जा रहा है। जिन घाटों पर नालों से आने-जाने में दिक्कत होती है, वहां अस्थायी पुलिया बनाई जाएगी। घाटों पर बालू बिछाई जाएगी ताकि पूजा के लिए सही जगह बन सके। रास्तों को सुरक्षित रखने पर भी जोर है, जिससे भीड़ में कोई परेशानी न हो। व्रतियों के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम, रोशनी की भी होगी व्यवस्था छठ पूजा के दौरान व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। छठ के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। ऐसे में चेंजिंग रूम की व्यवस्था व्रतियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा घाटों पर रोशनी, जलापूर्ति और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। नगर निगम की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। छठ महापर्व के लिए गयाजी नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के मुख्य छठ घाटों और तालाबों को ठीक किया जा रहा है। निगम दर्जनों घाटों पर साफ-सफाई, समतल करने और मरम्मत जैसे काम करवा रहा है, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो। केंदुई, पितामहेश्वर, ब्राह्मणी, दिनकर, सूर्यपोखरा, सूर्यकुंड तालाब, सिंगरा स्थान, पॉलीटेक्निक, सीढ़िया, महादेव घाट और वार्ड 30 के नारायणगढ़ तालाब समेत कई घाटों पर काम जारी है। यहां गंदगी हटाई जा रही है, जमीन समतल हो रही है और रास्तों को भी ठीक किया जा रहा है। जिन घाटों पर नालों से आने-जाने में दिक्कत होती है, वहां अस्थायी पुलिया बनाई जाएगी। घाटों पर बालू बिछाई जाएगी ताकि पूजा के लिए सही जगह बन सके। रास्तों को सुरक्षित रखने पर भी जोर है, जिससे भीड़ में कोई परेशानी न हो। व्रतियों के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम, रोशनी की भी होगी व्यवस्था छठ पूजा के दौरान व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। छठ के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। ऐसे में चेंजिंग रूम की व्यवस्था व्रतियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा घाटों पर रोशनी, जलापूर्ति और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। नगर निगम की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *