कोसी स्नातक सीट का रिजल्ट आज, 15 प्रत्याशियों का फैसला:पूर्णिया में 14 राउंड की गिनती, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

कोसी स्नातक सीट का रिजल्ट आज, 15 प्रत्याशियों का फैसला:पूर्णिया में 14 राउंड की गिनती, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में स्ट्रांग रूम बना है। जहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि कुल 14 राउंड की गिनती होगी। जिसके लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। वोटों की गिनती वरीयता के आधार पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती सामान्य चुनावी मतगणना से अलग है। इस मतगणना के लिए सभी मतगणना कर्मियों को अधिमानता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और अन्य वरीयता मतों की गिनती करनी है। प्रथम वरीयता प्राप्त उम्मीदवार की जीत के लिए कुल पड़े हुए मतों के 50 प्रतिशत से एक मत अधिक लाने हैं। यदि प्रथम वरीयता में किसी भी उम्मीदवार को निर्धारित वोट के आंकड़े नहीं आए तब द्वितीय वरीयता से उनकी गिनती होगी। इसी तरह मतों की गिनती वरीयता के आधार पर तय होगी।
एनडीए ने भाजपा की टिकट पर तीसरी बार डॉ. एनके यादव पर भरोसा जताया

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने भाजपा की टिकट पर तीसरी बार डॉ. एनके यादव पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा था । डॉ. एन के यादव 2014 और 2020 में भाजपा से एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद जीत की हैट्रिक की उम्मीद से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं। डॉ. एन के यादव भागलपुर के एक प्रतिष्ठित स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवा और राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी डॉ. यादव ने बिहार के भागलपुर को अपनी कर्मभूमि बनाया और दशकों तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से आम जनमानस के बीच अपनी गहरी पहचान स्थापित की। उनकी पत्नी डॉ. वीणा यादव वर्ष 2007 से 2012 तक भागलपुर नगर निगम की मेयर के रूप में शहर का नेतृत्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2009 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर मुख्यधारा की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में वे भागलपुर सदर सीट से राजद-लोजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार रहे। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े और पार्टी के समर्पित नेता बने। डॉ. एन. के. यादव को 2014 में भाजपा ने कोसी स्नातक क्षेत्र से एमएलसी का प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने 14 जिलों के स्नातकों का समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की।
नितेश यादव 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार नितेश कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं। नितेश यादव 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। नितेश यादव की शिक्षा स्नाकोत्तर है। भागलपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर के किसान परिवार से निकले नितेश यादव ने पढ़ाई पूरी करने के साथ साथ छात्र छात्राओं के हित में आवाज उठानी शुरू की। लगातार छात्र हित के मुद्दों पर क्षेत्र में बने रहे। राष्ट्रीय जनता दल ने 2020 में अपना चेहरा बनाया था। 2020 के विधान परिषद चुनाव में कोसी स्नातक क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार रहे।

रजनीश रंजन को जनसुराज से मिला है टिकट
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में जनसुराज ने रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जनसुराज के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सहरसा के रहने वाले जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने अपनी शिक्षा दीक्षा में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के साथ साथ छात्रों के हित के लिए लड़ाई इनकी जारी रही। ग्रैजुएशन के बाद रजनीश सहरसा में ही रहकर कोसी क्षेत्र के छात्र हित मुद्दों को उठाते रहे। जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने सहरसा में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की शुरुवात की। जहां छात्रों को उच्च और गुणवत्तापूर्व शिक्षा देकर शिक्षा के क्षेत्र में रोज़गार के अवसर दिलाने का एक सफल प्रयास रहा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में स्ट्रांग रूम बना है। जहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि कुल 14 राउंड की गिनती होगी। जिसके लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। वोटों की गिनती वरीयता के आधार पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती सामान्य चुनावी मतगणना से अलग है। इस मतगणना के लिए सभी मतगणना कर्मियों को अधिमानता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और अन्य वरीयता मतों की गिनती करनी है। प्रथम वरीयता प्राप्त उम्मीदवार की जीत के लिए कुल पड़े हुए मतों के 50 प्रतिशत से एक मत अधिक लाने हैं। यदि प्रथम वरीयता में किसी भी उम्मीदवार को निर्धारित वोट के आंकड़े नहीं आए तब द्वितीय वरीयता से उनकी गिनती होगी। इसी तरह मतों की गिनती वरीयता के आधार पर तय होगी।
एनडीए ने भाजपा की टिकट पर तीसरी बार डॉ. एनके यादव पर भरोसा जताया

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने भाजपा की टिकट पर तीसरी बार डॉ. एनके यादव पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा था । डॉ. एन के यादव 2014 और 2020 में भाजपा से एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद जीत की हैट्रिक की उम्मीद से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं। डॉ. एन के यादव भागलपुर के एक प्रतिष्ठित स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवा और राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी डॉ. यादव ने बिहार के भागलपुर को अपनी कर्मभूमि बनाया और दशकों तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से आम जनमानस के बीच अपनी गहरी पहचान स्थापित की। उनकी पत्नी डॉ. वीणा यादव वर्ष 2007 से 2012 तक भागलपुर नगर निगम की मेयर के रूप में शहर का नेतृत्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2009 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर मुख्यधारा की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में वे भागलपुर सदर सीट से राजद-लोजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार रहे। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े और पार्टी के समर्पित नेता बने। डॉ. एन. के. यादव को 2014 में भाजपा ने कोसी स्नातक क्षेत्र से एमएलसी का प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने 14 जिलों के स्नातकों का समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की।
नितेश यादव 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार नितेश कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं। नितेश यादव 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। नितेश यादव की शिक्षा स्नाकोत्तर है। भागलपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर के किसान परिवार से निकले नितेश यादव ने पढ़ाई पूरी करने के साथ साथ छात्र छात्राओं के हित में आवाज उठानी शुरू की। लगातार छात्र हित के मुद्दों पर क्षेत्र में बने रहे। राष्ट्रीय जनता दल ने 2020 में अपना चेहरा बनाया था। 2020 के विधान परिषद चुनाव में कोसी स्नातक क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार रहे।

रजनीश रंजन को जनसुराज से मिला है टिकट
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में जनसुराज ने रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जनसुराज के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सहरसा के रहने वाले जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने अपनी शिक्षा दीक्षा में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के साथ साथ छात्रों के हित के लिए लड़ाई इनकी जारी रही। ग्रैजुएशन के बाद रजनीश सहरसा में ही रहकर कोसी क्षेत्र के छात्र हित मुद्दों को उठाते रहे। जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने सहरसा में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की शुरुवात की। जहां छात्रों को उच्च और गुणवत्तापूर्व शिक्षा देकर शिक्षा के क्षेत्र में रोज़गार के अवसर दिलाने का एक सफल प्रयास रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *