हमीरपुर में रामलीला का मंचन:मेघनाद वध, रावण वध और राज्याभिषेक की लीलाओं को देख भावविभोर हुए दर्शक

हमीरपुर में रामलीला का मंचन:मेघनाद वध, रावण वध और राज्याभिषेक की लीलाओं को देख भावविभोर हुए दर्शक

हमीरपुर में कुरारा कस्बा क्षेत्र के पारा गांव में दशहरा महोत्सव के तहत आयोजित रामलीला के तीसरे दिन मेघनाद वध, रावण वध और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रसंगों का सजीव चित्रण किया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला में मेघनाद वध के बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। अंत में प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की। इसके बाद अयोध्या लौटने पर उनके राज्याभिषेक की लीला दिखाई गई। कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण शरण श्रीवास्तव और दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष दशहरा महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रामलीला आयोजित की जाती है। महोत्सव के दौरान टूर्नामेंट भी कराया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *