दिवाली से मुरैना में 45 हजार के पटाके जब्त:घर और न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की दुकान पर मिला पटाखों का भंडार, दो गिरफ्तार

दिवाली से मुरैना में 45 हजार के पटाके जब्त:घर और न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की दुकान पर मिला पटाखों का भंडार, दो गिरफ्तार

मुरैना में दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से करीब 45 हजार रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने केवल वैध लाइसेंसधारियों को पटाखे बेचने के निर्देश दिए थे। इस बार प्रशासन ने कोई नया लाइसेंस भी जारी नहीं किया है। इस्लामपुरा के घर में मिला पटाखों का भंडार कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा इलाके में पुलिस को एक घर में अवैध रूप से पटाखे बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने देर रात घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के अंदर बने टीन शेड में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने पटाखे जब्त कर घर मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की दुकान से पटाखे जब्त दूसरी कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में की गई। यहां एक दुकान पर पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दुकानदार से पटाखों की बिक्री और भंडारण से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने दुकान से पटाखे जब्त कर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। दीपावली तक जारी रहेगा अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, दीपावली तक अभियान जारी रहेगा। बिना वैध अनुमति पटाखे रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *