मंडला में शरद पूर्णिमा पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:बड़ी खैरी और कृषि मंडी की झांकियां आकर्षण; लाइट बंद रहने पर लोगों ने जताई नाराजगी

मंडला में शरद पूर्णिमा पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:बड़ी खैरी और कृषि मंडी की झांकियां आकर्षण; लाइट बंद रहने पर लोगों ने जताई नाराजगी

मंडला में शरद पूर्णिमा पर रविवार को मंडला में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह निकाले गए। बड़ी खैरी और कृषि उपज मंडी में स्थापित प्रतिमाओं के जुलूस देखने के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर रात तक चले आयोजन में धार्मिक झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। शहर में दशहरा जैसा माहौल रहा। व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मंडी की महारानी के जुलूस में ड्रोन शो आकर्षण सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति अनाज-तिलहन व्यापारी संघ, कृषि उपज मंडी मंडला की ओर से मंडी की महारानी का चल समारोह निकाला गया। इसमें कांटारा की झांकी, भगवान नरसिंह अवतार की प्रस्तुति, इंटरनेशनल वी इवेंट और बेंगलुरु का होयसला स्टिक फायर शो आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड की संगीतमय प्रस्तुति, रायपुर का रंगोली कार्यक्रम, गोंदिया का डीजे धमाल और ड्रोन शो ने भी समारोह की रौनक बढ़ाई। बड़ी खैरी के चल समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियां श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी की ओर से भी प्रतिमा का चल समारोह निकाला गया। इसमें धार्मिक झांकियों के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम हुए। हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की मौजूदगी आकर्षण रही। छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। बम्हनी बंजर के बैंड, आतिशबाजी और फायर शो ने लोगों का मनोरंजन किया। तस्वीरे देखिए… चल समारोह में लाइट बंद रहने पर नाराजगी चल समारोह के दौरान शहर की लाइट बंद रहने से विद्युत विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच रोशनी नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जताई। धार्मिक आयोजन के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *