मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। छपवा चौक से मोतिहारी जाने वाली मुख्य सड़क पर छगराहा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक घुमंतू भोटिया समुदाय से था। वह अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखकर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी। सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने तेल टैंकर जब्त कर लिया पुलिस ने परिजनों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया और सरकार की ओर से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि के बारे में बताया। इसके बावजूद, परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने शव को अपने पास रखा है और अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। पुलिस लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके। पुलिस ने तेल टैंकर जब्त कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। छपवा चौक से मोतिहारी जाने वाली मुख्य सड़क पर छगराहा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक घुमंतू भोटिया समुदाय से था। वह अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखकर रोने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी। सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने तेल टैंकर जब्त कर लिया पुलिस ने परिजनों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया और सरकार की ओर से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि के बारे में बताया। इसके बावजूद, परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने शव को अपने पास रखा है और अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। पुलिस लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके। पुलिस ने तेल टैंकर जब्त कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

