समस्तीपुर में करीब 4 महीने पुराने मारपीट और तलवारवाजी मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। आरोपी के परिजन उसका जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल से संबंधित दस्तावेज लेकर थाना पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है। दस्तावेजों के अनुसार उसकी जिन्मतिथि 15 दिसंबर 2009 है। उसकी उम्र 18 साल पूरी नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार, आरोपी को शनिवार रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे थाना की हाजत में रखा गया। सुबह करीब 7 बजे तक वह हाजत में रहा। परिजन जब उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेज लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उसे हाजत से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जेल भेजने के बजाय रिमांड होम भेज दिया गया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है। चार महीने पुराने मामले में जारी हुआ था वारंट पूरा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के महरौर वार्ड-5 मोहल्ले का है। 4 जून को रामकिशोर राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि रात करीब एक बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के सिकंदर राय, रविंद्र राय, नवीन राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय और अंकित कुमार राय समेत करीब 10-15 अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग घर खाली करने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए थे। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना को सत्य पाते हुए आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराया था। इसी वारंट के आधार पर शनिवार रात रोसड़ा थाना की पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि नाबालिग पकड़ा गया था।
एफआईआर में आरोपी की उम्र 22 साल रोसड़ा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई थी। यह मामला मेरे पदभार ग्रहण करने से पहले का है। पूर्व के पुलिस पदाधिकारी की ओर से मामले को सत्य पाते हुए आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। समस्तीपुर में करीब 4 महीने पुराने मारपीट और तलवारवाजी मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। आरोपी के परिजन उसका जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल से संबंधित दस्तावेज लेकर थाना पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है। दस्तावेजों के अनुसार उसकी जिन्मतिथि 15 दिसंबर 2009 है। उसकी उम्र 18 साल पूरी नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार, आरोपी को शनिवार रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे थाना की हाजत में रखा गया। सुबह करीब 7 बजे तक वह हाजत में रहा। परिजन जब उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेज लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उसे हाजत से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जेल भेजने के बजाय रिमांड होम भेज दिया गया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है। चार महीने पुराने मामले में जारी हुआ था वारंट पूरा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के महरौर वार्ड-5 मोहल्ले का है। 4 जून को रामकिशोर राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि रात करीब एक बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के सिकंदर राय, रविंद्र राय, नवीन राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय और अंकित कुमार राय समेत करीब 10-15 अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग घर खाली करने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए थे। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना को सत्य पाते हुए आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराया था। इसी वारंट के आधार पर शनिवार रात रोसड़ा थाना की पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि नाबालिग पकड़ा गया था।
एफआईआर में आरोपी की उम्र 22 साल रोसड़ा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई थी। यह मामला मेरे पदभार ग्रहण करने से पहले का है। पूर्व के पुलिस पदाधिकारी की ओर से मामले को सत्य पाते हुए आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

