औरैया में चोरी की 12 पहिया डंपर ट्रॉली बरामद:आगरा का आरोपी गिरफ्तार, भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया आरोपी

औरैया में चोरी की 12 पहिया डंपर ट्रॉली बरामद:आगरा का आरोपी गिरफ्तार, भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया आरोपी

औरैया पुलिस ने चोरी की 12 पहिया डंपर ट्रॉली बरामद कर आगरा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीले रंग की डंपर ट्रॉली और चोरी में इस्तेमाल किया गया छह पहिया ट्रक भी जब्त किया है। आरोपी की पहचान तेज सिंह (45) पुत्र जगत सिंह निवासी आगरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 25 अक्टूबर 2026 को भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान तेज सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की डंपर ट्रॉली बरामद की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छह पहिया ट्रक को भी जब्त कर लिया। बीएनएस की धाराओं में दर्ज है मामला डंपर ट्रॉली चोरी के मामले में कोतवाली औरैया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में धारा 317(2) भी जोड़ दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *