कालीचरण चौराहे पर एक शाम शहीदों के नाम आज

कालीचरण चौराहे पर एक शाम शहीदों के नाम आज

सागर| देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सोमवार को सिविल लाइन स्थित कालीचरण चौराहे पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। इसमें कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शहीदों के बलिदान और देशप्रेम की भावना को स्वर देंगे। आयोजक अंकलेश्वर अन्नी दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *