रजिस्ट्री व ई-केवाईसी तय समय में करने के निर्देश

रजिस्ट्री व ई-केवाईसी तय समय में करने के निर्देश

सागर| स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सागर जिले में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। यह सुविधा कार्यालय भू-संसाधन प्रबंधन, जिला सागर के कक्ष क्रमांक 24 में स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य मैदानी कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। हेल्प डेस्क के संचालन और तकनीकी दिक्कतों के निराकरण के लिए डॉ. राकेश कुमार अहिरवार और अनिल कुशवाहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने योजना के तहत रजिस्ट्री और आधार आधारित समग्र ई-केवाईसी का काम समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहचान से जुड़े निर्धारित कार्य हल्का पटवारी करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *