नहाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। कुछ लोग सुबह नहाकर ताजगी और ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग दिनभर की थकान, पसीने और तनाव से राहत पाने के लिए शाम को नहाते हैं। साल 2019 में ‘स्लीप मेडिसिन रिव्यूज’ में एक सिस्टमैटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस पब्लिश हुआ। इसके मुताबिक, सोने से 1-2 घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाने से स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है। वहीं, सुबह नहाने से ताजगी महसूस होती है। ऐसे में सवाल है कि सेहत के लिहाज से सुबह या शाम, किस समय नहाना बेहतर है? इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज नहाने के समय पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– डॉ. बॉबी दीवान, सीनियर फिजिशियन, दिल्ली सवाल- नहाने का अच्छी सेहत से क्या कनेक्शन है? जवाब- नहाना सिर्फ शरीर की सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। रेगुलर नहाने से स्किन पर जमा धूल-मिट्टी, पसीना और एलर्जन्स साफ होते हैं। इसके अलावा- हालांकि, अच्छी सेहत के लिए नहाने के साथ संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। सवाल- क्या रोज नहाना जरूरी है? जवाब- यह मौसम, फिजिकल एक्टिविटी, पसीने और स्किन टाइप पर निर्भर करता है। हालांकि, शरीर के उन हिस्सों की नियमित सफाई जरूरी है, जहां पसीना और गंदगी ज्यादा जमा होती है। सवाल- सुबह नहाना बेहतर है या शाम को? जवाब- एक्सपर्ट्स किसी एक समय को सभी के लिए बेहतर नहीं मानते। यह व्यक्ति की दिनचर्या, मौसम, काम और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। इसलिए नहाने का समय अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार तय किया जा सकता है। सवाल- ठंडे पानी से नहाना अच्छा है या गुनगुने पानी से? जवाब- दोनों के अपने फायदे हैं। गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है। वहीं, ठंडा पानी गर्मी में राहत और ताजगी देता है। हालांकि, बहुत गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए पानी का तापमान मौसम और अपनी सहनशीलता के अनुसार चुनें। सवाल- डॉक्टर और एक्सपर्ट किस समय नहाने की सलाह देते हैं? जवाब- नहाने का समय व्यक्ति की दिनचर्या, काम और जरूरतों पर निर्भर करता है। डॉक्टर सभी लोगों के लिए किसी एक समय नहाने की सलाह नहीं देते, जैसेकि- सवाल- सुबह नहाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं? जवाब- सुबह नहाने से ताजगी महसूस होती है और सुस्ती कम होती है। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- सुबह ठंडे पानी से नहाने के क्या फायदे हैं? जवाब- सुबह ठंडे पानी से नहाने पर ताजगी महसूस होती है। नींद और सुस्ती दूर होती है। गर्मी में इससे ठंडक मिलती है और अलर्टनेस बढ़ती है। हालांकि, बहुत ठंडे पानी से नहाना हर किसी के लिए सही नहीं है। खासकर हार्ट डिजीज वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सवाल- क्या सुबह नहाने से स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है? जवाब- आमतौर पर नहीं, लेकिन गर्म पानी से नहाने, लंबे समय तक शॉवर लेने या ज्यादा साबुन के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल मॉइस्चर कम हो सकता है। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए अगर स्किन पहले से ड्राई है तो नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। सवाल- शाम को नहाने से क्या फायदे होते हैं? जवाब- इससे दिनभर शरीर पर जमा पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण साफ होते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों के लिए सुबह नहाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? जवाब- जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, ऑफिस या स्कूल जाते हैं, उनके लिए सुबह नहाना बेहतर है। सवाल- किन लोगों के लिए शाम को नहाना बेहतर विकल्प है? जवाब- जो लोग दिनभर बाहर रहते हैं, ज्यादा हार्ड वर्क करते हैं या धूल-प्रदूषण के संपर्क में रहते हैं, उनके लिए शाम को नहाना बेहतर है। सवाल- क्या बार-बार नहाने से स्किन को नुकसान होता है? जवाब- हां, ज्यादा नहाने से स्किन का मॉइश्चर कम हो सकता है। इससे ड्राईनेस और जलन की समस्या हो सकती है। सवाल- क्या मौसम बदलने पर नहाने की आदत भी बदलनी चाहिए? जवाब- हां, मौसम के अनुसार नहाने का समय और पानी का तापमान बदलना बेहतर है। सवाल- गर्मियों में नहाने का सबसे अच्छा समय क्या है? जवाब- गर्मियों में सुबह नहाना बेहतर माना जाता है। अगर दिनभर ज्यादा पसीना आए या बाहर से लौटने पर शरीर चिपचिपा महसूस हो, तो शाम को भी नहा सकते हैं। सवाल- किन लोगों को दिन में दो बार जरूर नहाना चाहिए? जवाब- जो लोग धूल-मिट्टी या प्रदूषित इलाके में काम करते हैं, उन्हें दिन में दो बार नहाना चाहिए। डिटेल ग्राफिक में देखिए– सवाल- नहाते हुए कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- लंबे समय तक शॉवर लेने और जरूरत से ज्यादा साबुन के इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए नहाते समय इन गलतियों से बचें- नहाने से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या रात में नहाने के बाद गीले बालों में सोना नुकसानदायक है? जवाब- हां, गीले बालों में सोने से बाल टूट सकते हैं, उलझ सकते हैं और स्कैल्प से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बालों को अच्छी तरह सुखाकर ही सोना चाहिए। सवाल- क्या खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सही है? जवाब- नहीं, खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए। बेहतर है कि भोजन के बाद कुछ समय का अंतर रखकर नहाएं। सवाल- क्या एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना सही है? जवाब- नहीं, कुछ मिनट रुकें। जब शरीर का तापमान और सांसें सामान्य हो जाएं, तब नहाएं। सवाल- क्या पसीना आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाना सही है? जवाब- नहीं, पसीना आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। पहले शरीर को कुछ मिनट सामान्य होने दें, फिर नहाएं। सवाल- क्या बुखार में नहाना चाहिए? जवाब- हां, नहा सकते हैं, लेकिन बहुत ठंडे या गर्म पानी से नहाने से बचें। सवाल- सर्दियों में नहाने का सबसे अच्छा समय क्या है? जवाब- धूप निकलने के बाद का समय बेहतर रहता है। सवाल- क्या सर्दियों में रोज नहाना जरूरी है? जवाब- यह व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है। सवाल- क्या बच्चों को रोज नहलाना जरूरी है? जवाब- नहीं, छोटे बच्चों को हफ्ते में दो से तीन बार नहलाना पर्याप्त है। सवाल- बच्चों को किस समय नहलाना बेहतर होता है? जवाब- बच्चों को दिन में ऐसे समय नहलाना चाहिए, जब मौसम शरीर के अनुकूल हो। सवाल- गर्भवती महिलाओं के लिए नहाने का सही समय क्या है? जवाब- इसके लिए कोई तय समय नहीं है। वे अपनी सुविधा और दिनचर्या के अनुसार नहा सकती हैं। सवाल- क्या बीमार होने पर रोज नहाना चाहिए? जवाब- यह बीमारी और व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर तबीयत ठीक लगे तो नहा सकते हैं। सवाल- एक्जिमा या ड्राई स्किन वाले लोगों को कब नहाना चाहिए? जवाब- दिन में किसी भी समय नहा सकते हैं। ***************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा ………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- फिटनेस का नया ट्रेंड ‘रकिंग’:पीठ पर वजन लेकर चलने-दौड़ने के 10 फायदे, न करें ये गलतियां, बरतें 8 जरूरी सावधानियां फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं। वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इन सब अलग–अलग वर्कआउट के बीच आजकल एक नई फिटनेस एक्टिविटी तेजी से पॉपुलर हो रही है, जिसे ‘रकिंग’ कहते हैं। इसमें व्यक्ति अपनी पीठ पर वजन वाला बैग लेकर चलता या दौड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
जरूरत की खबर- सुबह या शाम, कब नहाना बेहतर:क्या रोज नहाना जरूरी है, डॉक्टर से समझें बेदिंग साइंस, नहाते हुए न करें ये 7 गलतियां

