अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने पर रविवार को जोर दिया। ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में ‘रिसेप्शनिस्ट’ के रूप में काम करने वाली अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना समाज और प्रशासनिक व्यवस्था, दोनों की जिम्मेदारी है।

धामी ने कहा, ‘‘संवेदनशील मामले का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बजाय इस पर होने वाली चर्चा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।’’
उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि किसी बेटी के दुख का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना या बिना सबूत आरोप लगाना कितना उचित है। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में न्यायिक प्रक्रिया, तथ्यों और साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत द्वारा दोषियों को सजा सुनाए जाने और जमानत याचिकाओं पर न्यायिक कार्यवाही का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।

धामी ने हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *