महेंद्रगढ़ अग्रवाल सभा ने अग्रोहा मेले में भेजी 2 बसें:80 श्रद्धालुओं को किया रवाना, समाजसेवियों ने दिखाई हरी झंडी

महेंद्रगढ़ अग्रवाल सभा ने अग्रोहा मेले में भेजी 2 बसें:80 श्रद्धालुओं को किया रवाना, समाजसेवियों ने दिखाई हरी झंडी

महेंद्रगढ़ से अग्रवाल सभा ने अग्रोहा शक्ति धाम मेले के लिए नि:शुल्क 2 बसें रवाना कीं। रविवार को हरी झंडी दिखाकर भेजी गईं इन बसों में करीब 80 महिला और पुरुष श्रद्धालुओं भेजा गया है। यात्रा अग्रवाल सभा के उप प्रधान मनोज जेरपूरिया और मनीष पंसारी के नेतृत्व में शुरू हुई। सुभाष, फूल चंद महाशय, जगराम खेड़ी वाले, बालकिशन नांगलिया और परमानंद खोरी वाले ने बसों को हरी झंडी दिखाई। मनीष अग्रवाल और मनीष यादव ने उपलब्ध कराई एक बस मनीष अग्रवाल और दूसरी मनीष यादव ने समाज हित में उपलब्ध कराई। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि बजरंग दास गर्ग के आह्वान पर हर साल दो बसें अग्रोहा धाम जाती हैं। अग्रवाल सभा खजांची अशोक बुचावासिया ने महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि अग्रोहा धाम जाने की अपील की। इस यात्रा में पूर्व पालिका प्रधान रीना बंटी, संजय गोयल पाली, महेश गुप्ता सहित कई अन्य प्रमुख लोग और कुल 80 श्रद्धालु शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *