आशियाना में शरद पूर्णिमा पर अन्नदान:2 हजार जरूरतमंदों को मिला भोजन, संस्था ने साझा की पर्व खुशियां

आशियाना में शरद पूर्णिमा पर अन्नदान:2 हजार जरूरतमंदों को मिला भोजन, संस्था ने साझा की पर्व खुशियां

लखनऊ में शरद पूर्णिमा के अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से रविवार को आशियाना में जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों को निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार, करीब 2 हजार लोगों तक सब्जी, चावल और बूंदी का प्रसाद पहुंचाया गया। सेवा अभियान का उद्देश्य पर्व की खुशियां समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ साझा करना रहा। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना भी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से सेवा कार्यों में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ समारोह समिति की ओर से सेक्टर-आई, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य पं. रजनीश अग्निहोत्री और सहयोगी आचार्यों को भोजन कराया गया। उन्हें बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में जालिम सिंह, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, बलवंत सिंह, नवलेश सिंह, विकास पांडेय, अखिलेश सिंह, मुकेश कनौजिया और उमाशंकर यादव सहित कई स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *