कैमूर में साइकिल सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर भागा, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना

कैमूर में साइकिल सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर भागा, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना

रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामगढ़-देवहलिया मुख्य मार्ग पर भतौनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 55 वर्षीय लल्लन कुशवाहा को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। लल्लन भतौनी गांव के स्वर्गीय मोती कुशवाहा के बेटे थे। जानकारी के अनुसार, लल्लन साइकिल से देवहलिया जा रहे थे। भतौनी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। ग्रामीणों, परिजनों और मुखिया की मदद से घायल लल्लन को देवहलिया बाजार के निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां से उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना हादसे की खबर मिलते ही बसपा विधायक सतीश यादव, रामगढ़ के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह और देवहलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामगढ़-देवहलिया मुख्य मार्ग पर भतौनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 55 वर्षीय लल्लन कुशवाहा को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। लल्लन भतौनी गांव के स्वर्गीय मोती कुशवाहा के बेटे थे। जानकारी के अनुसार, लल्लन साइकिल से देवहलिया जा रहे थे। भतौनी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। ग्रामीणों, परिजनों और मुखिया की मदद से घायल लल्लन को देवहलिया बाजार के निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां से उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना हादसे की खबर मिलते ही बसपा विधायक सतीश यादव, रामगढ़ के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह और देवहलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *