उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा गांव में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने कन्हैयालाल (45) को गोली मार दी। गोली उनके जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान रविवार दोपहर कानपुर के हैलट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे अमन की शिकायत पर नागेंद्र, मोनू उर्फ भूपेंद्र और सुशील उर्फ मन्नान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत कार्रवाई हुई है। गोली मारने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

