इंडी गठबंधन-कथाकथित सीजेपी लोगों को कर रही गुमराह:रोहतक में बोली अर्चना गुप्ता, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की शुरूआत

इंडी गठबंधन-कथाकथित सीजेपी लोगों को कर रही गुमराह:रोहतक में बोली अर्चना गुप्ता, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की शुरूआत

रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने देश व प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान की शुरूआत कर दी है। आज हर युवा, हर खेत, चौपाल, गली व घर तक इस मुहिम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन, कथाकथित सीजेपी व अरविंद केजरीवाल लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है, जिसे कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। वो सोचते है कि एक झूठ को 10 बार बोलेंगे तो लोग उसे सच मान लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन संवैधानिक संस्थाओं को जिस प्रकार कमजोर करने का प्रयास कर रहे है, उसे सफल होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा पार्टी अब कांग्रेसियों के झूठ को हर हरियाणवी तक लेकर जाएगी। सत्य को दबाया नहीं जा सकता। हाथ जोड़कर प्रार्थना, गरीब कुम्हार से खरीदे सामान
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आने वाले त्यौहारों पर जितना भी सामान खरीदें, एक गरीब कुम्हार के यहां से खरीदें। हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि कुम्हार के हाथ का बना दीया घर पर लाए, जिसमें उसके पसीने की खुशबू होती है। महिलाएं बाहर की बजाय घर पर मिठाई बनाए। विदेशी उत्पादों का त्याग कर स्वदेशी अपनाए
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि त्यौहारों पर विदेशी लड़ी या अन्य विदेशी उत्पादों को घर पर ना लाए। विदेशी मूर्तियों की बजाय मिट्टी की बनी गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा लेकर आए। विदेशी ब्रांड के कपड़ों को खरीदने की बजाय लोकल कंपनी या खादी के कपड़े पहने। प्रदूषण वाले पटाखों से बनाए दूरी
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि दीवाली पर पटाखे कम से कम जलाए और केवल ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। प्रदूषण वाले पटाखों को न खरीदे, क्योंकि प्रदूषण वाले पटाखों से सांस के मरीजों को परेशानी होती है। ध्वनि प्रदूषण ने पक्षियों व पशुओं को दिक्कत होती है। ऐसे में सौहार्दपूर्ण दीवाली मनाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *