कूनों के चीते घर में घुसे, दो बछड़ों का शिकार:खटिया पर सो रहे दंपती ने भागकर जान बचाई, ग्रामीणों में दहशत

कूनों के चीते घर में घुसे, दो बछड़ों का शिकार:खटिया पर सो रहे दंपती ने भागकर जान बचाई, ग्रामीणों में दहशत

श्योपुर की ग्राम पंचायत लहरोनी के बमोरी गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे चीतों के हमले से दहशत फैल गई। चीते एक घर की टापरी में घुस गए और वहां बंधे गाय के दो बछड़ों को मार डाला। पशुपालक सोमला वीर सिंह अपनी पत्नी के साथ उसी टापरी में खटिया पर सो रहे थे। बछड़े उनकी खटिया के पास बंधे थे। चीतों के अचानक हमले से घबराए पति-पत्नी खटिया से उठकर दूर भागे और अपनी जान बचाई। इस हमले में दोनों बछड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद बमोरी गांव और आसपास के इलाके में दहशत है। ग्रामीणों को घरों के पास चीतों की आवाजाही से जान का खतरा महसूस हो रहा है। किसान भी रात में खेतों पर पानी देने जाने से डर रहे हैं। गांव में गश्त बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गांव और खेतों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने चीतों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की भी मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *