मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। हादसे में चालक इंद्रेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर किया गया। बहुती मोड़ के पास हुआ हादसा हादसा बहुती मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो टुकड़ों में टूट गई और चालक उछलकर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और समाजसेवियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाइक नंबर से हुई पहचान शुरुआत में घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में बाइक (MP17ZC0469) के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। इंद्रेश रावत, पिता रामसिया रावत, का इलाज जारी है।

