चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म:ड्राइवर-कंडक्टर ने पहुंचाया नूंह अस्पताल, अलवर से लौट रही थी दंपती

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म:ड्राइवर-कंडक्टर ने पहुंचाया नूंह अस्पताल, अलवर से लौट रही थी दंपती

नूंह जिले में शुक्रवार देर शाम हरियाणा रोडवेज की चलती बस में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दे दिया। अलवर से लौटते समय महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद महिला ने बच्चे को दिया। हालांकि हालात की गंभीरता को देखते हुए बस ड्राइवर कासम ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों से भरी बस को महज 20 मिनट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), फिरोजपुर झिरका पहुंचा दिया। इस दौरान बस में मौजूद महिलाओं ने प्रसव में मदद की। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मां और नवजात को बेहतर इलाज के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा रेफर कर दिया गया। जांच के बाद घर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर-7 निवासी शोएब खान शुक्रवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी सुमैय्या को प्रसव संबंधी जांच के लिए अलवर स्थित सानिया अस्पताल लेकर गए थे। वहां जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद चिकित्सकों ने बताया कि प्रसव में अभी करीब 15 दिन का समय है। इसके बाद दवाइयां देकर दंपती को घर लौटने की सलाह दी गई। रामगढ़ के बाद शुरू हुआ तेज दर्द अलवर से लौटते समय रामगढ़ पार करने के बाद सुमैय्या को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। नौगांवा पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई। शोएब खान ने बस कंडक्टर को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद ड्राइवर कासम ने बिना देर किए बस को फिरोजपुर झिरका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर मोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बस में सुमैय्या ने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दे दिया। उस समय बस में मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की। इसके बाद ड्राइवर कासम बस को तेजी से स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां मां और नवजात को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। रात एक बजे मांडीखेड़ा किया रेफर सीएचसी फिरोजपुर झिरका के एडिशनल एसएमओ डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बस में महिला की डिलीवरी हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मां और नवजात को भर्ती कर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रात करीब एक बजे दोनों को अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा रेफर कर दिया गया। दंपती की पहली संतान सरकारी अस्पताल में बातचीत करते हुए बच्चे के पिता शोएब ने बताया कि यह उनकी पहली संतान है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज अलवर के अस्पताल में चल रहा था। ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करने की मांग गांव माहोली के पूर्व सरपंच प्रत्याशी अरशद एडवोकेट ने संकट के समय तत्परता दिखाने के लिए बस ड्राइवर कासम और कंडक्टर की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने समय रहते सही निर्णय लेकर परिवार की मदद की। अरशद ने दोनों को सम्मानित करने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *