नेपाल भागने की फिराक में थे सरायरंजन गोलीकांड के आरोपी:मधुबनी के पास एसटीएफ के साथ पुलिस ने दबोचा, होटल मालिक को गोली मारने का आरोप

नेपाल भागने की फिराक में थे सरायरंजन गोलीकांड के आरोपी:मधुबनी के पास एसटीएफ के साथ पुलिस ने दबोचा, होटल मालिक को गोली मारने का आरोप

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास होटल संचालक अभिनंदन यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने STF के सहयोग से दोनों को मधुबनी के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत कुमार और केशव झा के रूप में हुई है। केशव झा सरायरंजन में निजी स्कूल भी चलाता है। उस पर होटल संचालक अभिनंदन यादव को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अभिनंदन और केशव पहले दोस्त थे और दोनों के बीच कारोबार तथा होटल के खाने के बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। 3 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला… होटल में लगाया था करीब दो लाख रुपए सदर डीएसपी सतीश सुमन के अनुसार, अब तक के अनुसंधान में दोनों के बीच दो तरह के लेनदेन की बात सामने आई है। पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले अभिनंदन ने रायपुर में होटल शुरू किया था। इसमें केशव झा ने भी करीब दो लाख रुपए लगाए थे। इस रकम की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों के बीच इस मामले में समझौता भी हुआ था। इसके अलावा केशव के होटल में अपने दोस्तों के साथ अक्सर खाना खाने की बात भी सामने आई है। पुलिस जांच में होटल के करीब 8 से 10 हजार रुपए के बकाया को लेकर भी विवाद की जानकारी मिली है। खाना खत्म होने पर लौटना पड़ा, बाद में होटल पहुंचे पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात केशव अपने कुछ दोस्तों के साथ अभिनंदन के होटल पर पहुंचा था। उस समय खाना खत्म हो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद केशव वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने सहयोगी के साथ दोबारा होटल पहुंचा। उस समय अभिनंदन होटल के बाहर सो रहा था। आरोपियों ने पहले उसे जगाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जाते समय केशव ने अभिनंदन पर तीन गोलियां चला दीं। पूरी घटना होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। परिजनों ने बकाया पैसे मांगने पर गोली मारने का लगाया आरोप जख्मी अभिनंदन के परिजनों का भी आरोप है कि केशव अक्सर अपने दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाता था और उसका करीब 8-10 हजार रुपए बकाया हो गया था। अभिनंदन लगातार बकाया राशि की मांग कर रहा था, लेकिन पैसे नहीं दिए जा रहे थे। गुरुवार रात भी केशव दोस्तों के साथ होटल पहुंचा था, लेकिन खाना खत्म होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वह दोबारा साथियों के साथ पहुंचा और अभिनंदन पर हमला कर गोली मार दी। पुलिस बोली- दोनों के बीच पहले से था लेनदेन का विवाद सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दोनों पहले दोस्त थे और उनके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा था। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास होटल संचालक अभिनंदन यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने STF के सहयोग से दोनों को मधुबनी के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत कुमार और केशव झा के रूप में हुई है। केशव झा सरायरंजन में निजी स्कूल भी चलाता है। उस पर होटल संचालक अभिनंदन यादव को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अभिनंदन और केशव पहले दोस्त थे और दोनों के बीच कारोबार तथा होटल के खाने के बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। 3 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला… होटल में लगाया था करीब दो लाख रुपए सदर डीएसपी सतीश सुमन के अनुसार, अब तक के अनुसंधान में दोनों के बीच दो तरह के लेनदेन की बात सामने आई है। पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले अभिनंदन ने रायपुर में होटल शुरू किया था। इसमें केशव झा ने भी करीब दो लाख रुपए लगाए थे। इस रकम की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों के बीच इस मामले में समझौता भी हुआ था। इसके अलावा केशव के होटल में अपने दोस्तों के साथ अक्सर खाना खाने की बात भी सामने आई है। पुलिस जांच में होटल के करीब 8 से 10 हजार रुपए के बकाया को लेकर भी विवाद की जानकारी मिली है। खाना खत्म होने पर लौटना पड़ा, बाद में होटल पहुंचे पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात केशव अपने कुछ दोस्तों के साथ अभिनंदन के होटल पर पहुंचा था। उस समय खाना खत्म हो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद केशव वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने सहयोगी के साथ दोबारा होटल पहुंचा। उस समय अभिनंदन होटल के बाहर सो रहा था। आरोपियों ने पहले उसे जगाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जाते समय केशव ने अभिनंदन पर तीन गोलियां चला दीं। पूरी घटना होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। परिजनों ने बकाया पैसे मांगने पर गोली मारने का लगाया आरोप जख्मी अभिनंदन के परिजनों का भी आरोप है कि केशव अक्सर अपने दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाता था और उसका करीब 8-10 हजार रुपए बकाया हो गया था। अभिनंदन लगातार बकाया राशि की मांग कर रहा था, लेकिन पैसे नहीं दिए जा रहे थे। गुरुवार रात भी केशव दोस्तों के साथ होटल पहुंचा था, लेकिन खाना खत्म होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वह दोबारा साथियों के साथ पहुंचा और अभिनंदन पर हमला कर गोली मार दी। पुलिस बोली- दोनों के बीच पहले से था लेनदेन का विवाद सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दोनों पहले दोस्त थे और उनके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा था। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *