बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। 7,208 पुरुष और 1,959 महिला मतदाता अररिया के 11 मतदान केंद्रों पर वोटिंग है। सभी केंद्रों पर मतदानकर्मियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदान प्रक्रिया की निगरानी और रिकॉर्डिंग के लिए वीडियोग्राफर भी लगाए जाएंगे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अररिया जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 9,167 मतदाता हैं। इनमें 7,208 पुरुष और 1,959 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, अनुमंडल और अंचल कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा। हर केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। वीडियोग्राफर मतदान की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोल्ड बैलेट पूर्णिया के संग्रहण केंद्र पहुंचेंगे मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर पुलिस बल की सुरक्षा में एक साथ पूर्णिया स्थित संग्रहण केंद्र पहुंचेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी रिपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र के ऑब्जर्वर को सौंपेंगे। इसके बाद मतदान सामग्री और पोल्ड बैलेट जमा कराए जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मतदान दल पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय लौटेंगे। शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी मतदान के दिन किसी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222309 जारी किया गया है। मतदाता और संबंधित व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी मतदानकर्मियों और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया है। कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। 7,208 पुरुष और 1,959 महिला मतदाता अररिया के 11 मतदान केंद्रों पर वोटिंग है। सभी केंद्रों पर मतदानकर्मियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदान प्रक्रिया की निगरानी और रिकॉर्डिंग के लिए वीडियोग्राफर भी लगाए जाएंगे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अररिया जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 9,167 मतदाता हैं। इनमें 7,208 पुरुष और 1,959 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, अनुमंडल और अंचल कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा। हर केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। वीडियोग्राफर मतदान की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोल्ड बैलेट पूर्णिया के संग्रहण केंद्र पहुंचेंगे मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर पुलिस बल की सुरक्षा में एक साथ पूर्णिया स्थित संग्रहण केंद्र पहुंचेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी रिपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र के ऑब्जर्वर को सौंपेंगे। इसके बाद मतदान सामग्री और पोल्ड बैलेट जमा कराए जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मतदान दल पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय लौटेंगे। शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी मतदान के दिन किसी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222309 जारी किया गया है। मतदाता और संबंधित व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी मतदानकर्मियों और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया है। कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे।

