सुल्तानपुर में मुकदमे की पैरवी करने आए व्यक्ति को धमकी:कोर्ट परिसर में आरोपियों ने घेर कर दी गालियां, दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर में मुकदमे की पैरवी करने आए व्यक्ति को धमकी:कोर्ट परिसर में आरोपियों ने घेर कर दी गालियां, दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर के रहने वाले नूर मोहम्मद पुत्र स्व. अबरार अहमद की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उनके पिता की साल 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी साल 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई। दोनों मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या-2 के पास आरोपियों मो. शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर समेत चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकजुट होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर-1 के पर पहुंचा और अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर-1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित नूर मोहम्मद ने अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *