सारण शिक्षक निर्वाचन में निष्पक्षता से समझौता नहीं होगा। मतदान में लापरवाही, सुरक्षा में चूक या निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार विधान परिषद के 3-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले डीएम समीर सौरभ तथा एसपी विनय तिवारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। चुनाव हर हाल में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाए। मतपेटियों की सुरक्षा से लेकर मतदाता की पहचान और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता तक हर बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में सुपर जोनल तथा जोनल दंडाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और पुलिस पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करना होगा। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। किसी भी समस्या या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें। 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान जिले में कुल 1297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 14 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान समय पर शुरू हो और मतपत्रों तथा मतपेटियों की सुरक्षा में किसी स्तर पर ढिलाई नहीं हो। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी सख्ती से रोक लगाई जाएगी। सुरक्षा में चूक पर नहीं चलेगी लापरवाही एसपी विनय तिवारी ने पुलिस पदाधिकारियों को चेताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें। संयुक्त ब्रीफिंग में डीडीसी गौरव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय, एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सारण शिक्षक निर्वाचन में निष्पक्षता से समझौता नहीं होगा। मतदान में लापरवाही, सुरक्षा में चूक या निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार विधान परिषद के 3-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले डीएम समीर सौरभ तथा एसपी विनय तिवारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। चुनाव हर हाल में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाए। मतपेटियों की सुरक्षा से लेकर मतदाता की पहचान और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता तक हर बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में सुपर जोनल तथा जोनल दंडाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और पुलिस पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करना होगा। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। किसी भी समस्या या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें। 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान जिले में कुल 1297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 14 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान समय पर शुरू हो और मतपत्रों तथा मतपेटियों की सुरक्षा में किसी स्तर पर ढिलाई नहीं हो। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी सख्ती से रोक लगाई जाएगी। सुरक्षा में चूक पर नहीं चलेगी लापरवाही एसपी विनय तिवारी ने पुलिस पदाधिकारियों को चेताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें। संयुक्त ब्रीफिंग में डीडीसी गौरव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय, एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

