गुरुग्राम में नीतू के हत्यारों को अमीर बनाने का लालच:मास्टरमाइंड जेठ बोला- घर में 40 लाख और जेवर मिलेंगे, विरोध करे तो मार देना

गुरुग्राम में नीतू के हत्यारों को अमीर बनाने का लालच:मास्टरमाइंड जेठ बोला- घर में 40 लाख और जेवर मिलेंगे, विरोध करे तो मार देना

गुरुग्राम के चर्चित नीतू हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। नीतू के पति प्रशांत के ताऊ के बेटे संदीप ने अनुज और अविनाश के साथ बैठकर पूरी प्लानिंग तैयार की थी। संदीप ने दोनों को यह नहीं बताया था कि वह जमीन के लिए नीतू की हत्या करना चाहता है। रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि संदीप ने अनुज और अविनाश को शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने का लालच दिया था। उसने बताया था कि नीतू के घर में लाखों रुपए नकद और जेवरात हैं। संदीप ने दोनों को 30 से 40 लाख रुपए मिलने का लालच दिया और बताया कि वारदात के समय घर में नीतू अकेली होगी। उसने दोनों से कहा था कि नीतू विरोध करे तो उसे मार देना, ताकि पकड़े जाने का खतरा न रहे। इसके लिए वे टेप और रस्सी लेकर आए थे। पुलिस ने अनुज और अविनाश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, संदीप को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। कर्ज के चलते संदीप के झांसे में आया अनुज संदीप जब सेना में था, तब उसकी पोस्टिंग उत्तराखंड के रुड़की में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अनुज से हुई। पुलिस जांच के मुताबिक, करीब तीन साल पहले संदीप ने अनुज को डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। अनुज इसमें से 1.15 लाख रुपए लौटा चुका था, जबकि 35 हजार रुपए बकाया थे। यह रकम उसे संदीप को लौटानी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संदीप ने इसी कर्ज का हवाला देकर अनुज को पैसे कमाने का शॉर्टकट दिखाया। उसने अनुज और अविनाश को बताया कि नीतू के घर में लाखों रुपए नकद और जेवरात हैं। उसने यह भी बताया कि 16 अक्टूबर को घर में नीतू अकेली होगी, जिससे लूट को अंजाम देना आसान रहेगा। इस तरह संदीप ने अनुज और अविनाश को अपनी साजिश में शामिल किया। उत्तराखंड के रुड़की से सामान बरामद क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने अनुज से वारदात में इस्तेमाल बाइक, हेलमेट, जैकेट, दो सोने की अंगूठियां और चांदी की 31 चुटकियां बरामद की हैं। वहीं, अविनाश से चांदी की 3 चुटकियां, लोअर, जूते और पैंट बरामद किए हैं। वारदात के बाद दोनों रुड़की चले गए थे और वहां सामान छिपा दिया था। रिमांड में संदीप से पूछताछ जारी क्राइम ब्रांच की टीम मास्टरमाइंड संदीप को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके बयानों का सत्यापन कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संदीप को घर में वास्तव में बड़ी रकम होने की जानकारी थी या उसने अनुज और अविनाश को वारदात के लिए उकसाने के मकसद से 30-40 लाख रुपए का लालच दिया था। संदीप की 6 कनाल जमीन पर नजर थी ACP क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक जमीन का विवाद है। पूर्व सैनिक संदीप ने कुछ समय पहले नीतू के पति प्रशांत की 6 कनाल पैतृक जमीन बेचने का सौदा तय कराया था। इसके एवज में 20 लाख रुपए का बयाना भी लिया गया था। जब नीतू को इस सौदे के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और संदीप पर दबाव बनाकर बयाने की रकम वापस करवा दी। संदीप को लगा कि नीतू के जिंदा रहते वह जमीन नहीं बेच पाएगा। इसी खुन्नस में उसने नीतू की हत्या की साजिश रची और रुड़की में तैनाती के दौरान संपर्क में आए अनुज और अविनाश को इसमें शामिल किया। संदीप पूर्व सैनिक है। उसकी तैनाती उत्तराखंड के रुड़की में रही है। उसे नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ऐंठने और अन्य धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण साल 2023 में कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। ———————————————- ये खबरें भी पढ़ें :- गुरुग्राम नीतू मर्डर केस में जेठ ने 2 प्लान बनाए:हत्या के बाद पूछा-मर गई या जिंदा है; घर में सामान बिखेरा, ताकि चोरी लगे गुरुग्राम नीतू केस, बिजलीकर्मी-डिलीवरी बॉय ने सुपारी लेकर की हत्या:पूर्व सैनिक जेठ ने उत्तराखंड से हायर किया, VIDEO से फंसे; 3 साल पहले हुआ कोर्ट मार्शल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *