इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद निरंजन सिंह चौहान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 5 के हुकुम चंद कॉलोनी स्थित राज नगर ई सेक्टर निवासी राहुल कुमावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गली की स्ट्रीट लाइट तीन दिन से बंद है। इससे रात में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। शिकायत मिलने के बाद पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने संज्ञान लिया और अगले ही दिन स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर कराकर एप पर इसकी जानकारी दी। उनके वार्ड में फिलहाल एप पर कोई शिकायत लंबित नहीं है। समस्याओं के समाधान के लिए की गई कार्रवाई पर वे आज के ‘पब्लिक स्टार’ बने। अधूरी सड़क की समस्या उठाने वाले दीपक साहू बने ‘सिविक हीरो’ वार्ड 30 के बर्फानी स्थित अनिल नगर निवासी दीपक साहू ने ‘भास्कर समाधान’ पर अधूरी सड़क की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज लाइन जोड़ने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इससे वाहन फिसलते थे और लोग गिर जाते थे। शिकायत के बाद समस्या का समाधान हुआ, जिसकी पुष्टि दीपक साहू ने खुद एप पर की। समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने और समाधान की पुष्टि करने की पहल के लिए वे आज के ‘सिविक हीरो’ बने। एप पर शिकायत के बाद स्ट्रीट लाइट चालू नवापुरा: राणा कॉलोनी में बंद लाइट से मिली राहत वार्ड 5 के नवापुरा स्थित राणा कॉलोनी निवासी संतोष कुमार राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे रात में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। शिकायत के बाद लाइट चालू कर दी गई। संतोष कुमार राठौर ने एप पर इसकी पुष्टि भी की। ड्रेनेज, मलबे, कचरे और बंद लाइट से परेशान इंदौरवासी वैकुंठ धाम: ड्रेनेज लाइन चोक, रहवासी हो रहे परेशान वार्ड 42 के साकेत नगर मेन रोड स्थित बैकुंठ धाम निवासी विनोद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि नगर निगम की मुख्य ड्रेनेज लाइन चोक है। इसके कारण ड्रेनेज का पानी उनके घर के पास जमा हो रहा है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर पांच-छह बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ड्रेनेज लाइन की जल्द सफाई कराने की मांग की है। द्वारकापुरी: घर के सामने मलबे का ढेर, रहवासी परेशान वार्ड 85 के द्वारकापुरी स्थित ऋषि विहार कॉलोनी निवासी तिलोकचंद शुक्ला ने शिकायत की है कि उनके घर के सामने मलबे का ढेर लगा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मलबा जल्द हटवाने की मांग की है। विजय नगर: कई दिनों से सड़क पर पड़ा कचरा वार्ड 29 के विजय नगर स्थित स्कीम नंबर 54 निवासी राजेश मेश्राम ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर कई दिनों से कचरा पड़ा है, लेकिन उसे उठाया नहीं जा रहा। इससे इलाके में गंदगी बनी हुई है। उन्होंने कचरा जल्द उठवाने की मांग की है। राजेंद्र नगर: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं का खतरा वार्ड 80 के राजेंद्र नगर निवासी आदित्य शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी गली की स्ट्रीट लाइट बंद है। रात में अंधेरा रहने से आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट जल्द चालू कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

