‘बच्ची को मजिस्ट्रेट ने खिलौने दिए, पिता का नाम लिया’:रोहतक रेप केस में खुलासा- स्कूल से पैसे ऐंठना चाहते थे पेरेंट्स; कपड़ों पर खून मिला

‘बच्ची को मजिस्ट्रेट ने खिलौने दिए, पिता का नाम लिया’:रोहतक रेप केस में खुलासा- स्कूल से पैसे ऐंठना चाहते थे पेरेंट्स; कपड़ों पर खून मिला

रोहतक में 4 साल की बच्ची से डिजिटल रेप के मामले में करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दोनों ने स्कूल को बदनाम करने और पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची थी। CWC रोहतक के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक के मुताबिक, बच्ची ने अलग-अलग मौकों पर पूछताछ के दौरान अलग-अलग बातें कहीं। पेरेंट्स के दबाव में एक बार उसने अपने बयान भी बदले। मजिस्ट्रेट ने खुद बच्ची के पास खिलौने रखकर खेल-खेल में बातें कीं। इस पूछताछ में ही उसने पिता का नाम लिया। पुलिस ने बच्ची के कपड़े भी बरामद किए हैं। उन पर खून भी लगा हुआ था, जिन्हें धोकर साफ करने की कोशिश की गई। बता दें कि 16 सितंबर को बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि स्कूल में एक लड़के ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की है। महम DSP तनुज शर्मा ने मामले की जांच की। बाल कल्याण समिति (CWC) ने भी बच्ची की काउंसलिंग की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सिलसिलेवार पढ़े, कैसे हुआ मामले का खुलासा:- जांच में सामने आईं ये बातें:- पोर्न देखने की जानकारी मिली CWC चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि पिता ने 16 अगस्त को PGI में बच्ची को भर्ती कराया था। उसी दिन उसने फोन में पोर्न वीडियो देखी थी। इसके बाद 18 अगस्त और आगे भी वीडियो देखने की जानकारी मिली। बच्ची के कपड़े बरामद किए लाखनमाजरा थाना पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपियों के घर से बच्ची के वे कपड़े बरामद किए गए, जिन पर खून लगा था। आशंका है कि घटना के बाद पिता ने कपड़ों को साबुन से साफ किया और फिर मां ने उन्हें धोया। ————- यह खबर भी पढ़ें… रोहतक बच्ची रेप केस, पूछताछ में बताई पिता की हरकतें:CWC की काउंसलिंग में खुलासा; पोर्न साइट सर्च करता था बाप, मां भी गिरफ्तार रोहतक में 4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने डिजिटल रेप करने वाले पिता और बात छिपाने के आरोप में मां को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *