बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। मुंगेर के 12 मतदान सेंटर पर वोटिंग मुंगेर के 12 मतदान केंद्रों पर 8,463 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला दंडाधिकारी निखिल धनराज ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक ले जाने वाले वाहनों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को छूट दी गई है। मतदान के बाद पूर्णिया में जमा होंगी मतपेटियां मतदान के बाद सभी मतपेटियां पूर्णिया जिला स्कूल स्थित मतगणना स्थल पर जमा कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों की तैयारी, निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं। मुंगेर के अलावा पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, जमुई, बांका, लखीसराय, खगड़िया और शेखपुरा के मतदाता भी इस चुनाव में वोट डालेंगे। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुंगेर के मतदान केंद्र और मतदाता कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। मुंगेर के 12 मतदान सेंटर पर वोटिंग मुंगेर के 12 मतदान केंद्रों पर 8,463 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला दंडाधिकारी निखिल धनराज ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक ले जाने वाले वाहनों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को छूट दी गई है। मतदान के बाद पूर्णिया में जमा होंगी मतपेटियां मतदान के बाद सभी मतपेटियां पूर्णिया जिला स्कूल स्थित मतगणना स्थल पर जमा कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों की तैयारी, निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं। मुंगेर के अलावा पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, जमुई, बांका, लखीसराय, खगड़िया और शेखपुरा के मतदाता भी इस चुनाव में वोट डालेंगे। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुंगेर के मतदान केंद्र और मतदाता कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे।

