मधेपुरा में शादी कराने का झांसा देकर उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर निवासी एक युवक को बिहार बुलाकर मारपीट करने और 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रंजीत (26) की शिकायत पर रतवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित रंजीत ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव का निवासी है। वह ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता है। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। उसके गांव और आसपास के कई लोगों की शादी बिहार में हुई है। 70 से 80 हजार रुपये की मांग इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बिहार में सुंदर लड़की से शादी कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि रतवारा थाना क्षेत्र की सीता देवी (55), मुरौत गांव की मुन्नी देवी (30) और अन्य लोगों ने उसे शादी कराने का झांसा देकर बिहार बुलाया। उनके कहने पर वह 16 अक्टूबर को अपने घर से निकला और 18 अक्टूबर को मानसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां शंभू पासवान और ऑटो चालक राजा पासवान उसे लेने आए। दोनों उसे रतवारा स्थित सीता देवी के घर ले गए। रतवारा में रात के समय दो-तीन लड़कियों को शादी के लिए दिखाया गया। इसके बाद आरोपितों ने शादी कराने के नाम पर 70 से 80 हजार रुपये की मांग की। पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये छीन लिए रंजीत ने इतनी रकम नहीं होने की बात कही। अगले दिन, 19 अक्टूबर को उसे बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर ले जाया गया, जहां करीब 15 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए। आरोप है कि कपड़ों का भुगतान उससे जबरदस्ती कराया गया। उसने मोबाइल से 3,800 रुपये दिए और बाकी रकम नकद चुकाई। इसके बाद उसे कपसिया दुर्गा पूजा मेला ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात शंभू पासवान से कराई गई। वहां उससे बार-बार रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया और धमकी दी गई कि पैसे दिए बिना उसे जाने नहीं दिया जाएगा। जान बचाकर पुलिस कैंप पहुंचा रंजीत ने बताया कि मौका मिलने पर वह वहां से निकलकर रतवारा स्थित पुलिस कैंप पहुंचा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये छीन लिए गए। किसी तरह जान बचाकर वह पुलिस कैंप पहुंचा, जहां से उसे थाने लाया गया। पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित महिला और पुरुष शादी कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और बिहार बुलाकर डराने-धमकाने के साथ रुपये ऐंठते हैं। उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सुडू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें सीता देवी और मुन्नी देवी शामिल है। इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मधेपुरा में शादी कराने का झांसा देकर उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर निवासी एक युवक को बिहार बुलाकर मारपीट करने और 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रंजीत (26) की शिकायत पर रतवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित रंजीत ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव का निवासी है। वह ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता है। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। उसके गांव और आसपास के कई लोगों की शादी बिहार में हुई है। 70 से 80 हजार रुपये की मांग इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बिहार में सुंदर लड़की से शादी कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि रतवारा थाना क्षेत्र की सीता देवी (55), मुरौत गांव की मुन्नी देवी (30) और अन्य लोगों ने उसे शादी कराने का झांसा देकर बिहार बुलाया। उनके कहने पर वह 16 अक्टूबर को अपने घर से निकला और 18 अक्टूबर को मानसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां शंभू पासवान और ऑटो चालक राजा पासवान उसे लेने आए। दोनों उसे रतवारा स्थित सीता देवी के घर ले गए। रतवारा में रात के समय दो-तीन लड़कियों को शादी के लिए दिखाया गया। इसके बाद आरोपितों ने शादी कराने के नाम पर 70 से 80 हजार रुपये की मांग की। पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये छीन लिए रंजीत ने इतनी रकम नहीं होने की बात कही। अगले दिन, 19 अक्टूबर को उसे बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर ले जाया गया, जहां करीब 15 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए। आरोप है कि कपड़ों का भुगतान उससे जबरदस्ती कराया गया। उसने मोबाइल से 3,800 रुपये दिए और बाकी रकम नकद चुकाई। इसके बाद उसे कपसिया दुर्गा पूजा मेला ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात शंभू पासवान से कराई गई। वहां उससे बार-बार रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया और धमकी दी गई कि पैसे दिए बिना उसे जाने नहीं दिया जाएगा। जान बचाकर पुलिस कैंप पहुंचा रंजीत ने बताया कि मौका मिलने पर वह वहां से निकलकर रतवारा स्थित पुलिस कैंप पहुंचा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये छीन लिए गए। किसी तरह जान बचाकर वह पुलिस कैंप पहुंचा, जहां से उसे थाने लाया गया। पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित महिला और पुरुष शादी कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और बिहार बुलाकर डराने-धमकाने के साथ रुपये ऐंठते हैं। उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सुडू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें सीता देवी और मुन्नी देवी शामिल है। इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

