सीकर में कल 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी:मेंटनेस के चलते सुबह 6 बजे से पावर कट रहेगा, जानें कौनसे एरिया होंगे प्रभावित

सीकर में कल 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी:मेंटनेस के चलते सुबह 6 बजे से पावर कट रहेगा, जानें कौनसे एरिया होंगे प्रभावित

सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 23 अक्टूबर को शहर के 2 बिजली फीडरों से जुड़ी कई काॅलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 6 और 11 केवी बसंत विहार पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 6 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान गहलोत मोटर्स से हरदयाल स्कूल तक, बालू राम कंपाउंडर की गली, कृषि मंडी, बसंत विहार, कृषि मंडी के पीछे, भंवर कॉलोनी, जय बजरंग कॉलोनी, कंचन नगर, सैनी नगर तथा इनसे सटे आसपास के इलाकों में 5 घंटे तक पावर कट रहेगा। इसी प्रकार, 11 केवी बसंत विहार के रख-रखाव कार्य के कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते मस्तान शाह मोहल्ला, पुलिस लाइन, जगदीश कॉलोनी, बलराम नगर, बसंत विहार, बजरंग कांटा और आस पास के इलाकों में साढ़े 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *