बिहार विधान परिषद के 03 सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को लूथाहा स्थित स्कूल में डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव ने सेक्टर पदाधिकारियों, प्रेजाइडिंग अधिकारियों और बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के हर बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा में मतपेटी लाए जाएंगे उन्होंने बताया कि मतदाताओं को कैसे मतदान कराना है, मतदान कर्मियों को किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। प्रत्याशियों के वाहनों के उपयोग, बूथ से कितनी दूरी पर टेबल लगाकर पर्ची बांटने की अनुमति होगी, इन सभी नियमों के बारे में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अगर मतदान के दौरान किसी भी अधिकारी को कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत अपने सीनियर अधिकारी को सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में सारण जिला ले जाया जाएगा। भीड़ या झुंड बनाकर खड़े होने की अनुमति नहीं अगर रास्ते में किसी वाहन में खराबी आती है तो तुरंत सरकारी वाहन से मतपेटी को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगे। बूथ से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह की भीड़ या झुंड बनाकर खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। एसपी ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कुल 27 बूथ बनाए गए हैं, जहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिले के कई वरीय अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बिहार विधान परिषद के 03 सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को लूथाहा स्थित स्कूल में डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव ने सेक्टर पदाधिकारियों, प्रेजाइडिंग अधिकारियों और बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के हर बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा में मतपेटी लाए जाएंगे उन्होंने बताया कि मतदाताओं को कैसे मतदान कराना है, मतदान कर्मियों को किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। प्रत्याशियों के वाहनों के उपयोग, बूथ से कितनी दूरी पर टेबल लगाकर पर्ची बांटने की अनुमति होगी, इन सभी नियमों के बारे में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अगर मतदान के दौरान किसी भी अधिकारी को कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत अपने सीनियर अधिकारी को सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में सारण जिला ले जाया जाएगा। भीड़ या झुंड बनाकर खड़े होने की अनुमति नहीं अगर रास्ते में किसी वाहन में खराबी आती है तो तुरंत सरकारी वाहन से मतपेटी को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगे। बूथ से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह की भीड़ या झुंड बनाकर खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। एसपी ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कुल 27 बूथ बनाए गए हैं, जहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिले के कई वरीय अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

