गोपालगंज में मूर्ति विसर्जन से लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने अगवा कर बुरी तरह पीटा। युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गोरखपुर रेफर किया गया है। जख्मी युवक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज यादव के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार देर रात छोटका हथुआ बगही गांव के फुलवारी के पास हुई। 6 बाइक सवार ने जबरन उठाया नीरज के मुताबिक, तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे जबरन उठाया। उसे सुनसान फुलवारी ले जाया गया, जहां दर्जनों और बदमाश मौजूद थे। आरोपी उसे दोबारा शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। नीरज ने यह काम छोड़कर विदेश चला गया था। मां-पिता की भी हुई थी पिटाई इनकार करने पर 2 अक्टूबर को उसकी मां-पिता की भी पिटाई हुई थी। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन कर नीरज को बेहोश देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस पूरे मामले में नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोपालगंज में मूर्ति विसर्जन से लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने अगवा कर बुरी तरह पीटा। युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गोरखपुर रेफर किया गया है। जख्मी युवक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज यादव के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार देर रात छोटका हथुआ बगही गांव के फुलवारी के पास हुई। 6 बाइक सवार ने जबरन उठाया नीरज के मुताबिक, तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे जबरन उठाया। उसे सुनसान फुलवारी ले जाया गया, जहां दर्जनों और बदमाश मौजूद थे। आरोपी उसे दोबारा शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। नीरज ने यह काम छोड़कर विदेश चला गया था। मां-पिता की भी हुई थी पिटाई इनकार करने पर 2 अक्टूबर को उसकी मां-पिता की भी पिटाई हुई थी। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन कर नीरज को बेहोश देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस पूरे मामले में नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

