Unitree Humanoid Robot: हमलावर को पकड़ेगा और कार भी उठाएगा: चीन की कंपनी यूनिट्री ने पेश किया नया ह्यूमनॉइड रोबोट H2-X

Unitree Humanoid Robot: हमलावर को पकड़ेगा और कार भी उठाएगा: चीन की कंपनी यूनिट्री ने पेश किया नया ह्यूमनॉइड रोबोट H2-X

Unitree Robotics News: जरा सोचिए, सड़क पर कोई मुश्किल में है, इंसान मदद के लिए पास नहीं, तो एक ताकतवर रोबोट उसकी जान बचाने आ पहुंचता है। चीन की यूनिट्री नाम की रोबोटिक्स कंपनी ने ऐसा ही एक ह्यूमनॉइड रोबोट दुनिया के सामने रखा है। इसका दावा है कि ये रोबोट हमलावरों को काबू कर सकता है, हादसे में फंसे लोगों को बचा सकता है और जरूरत पड़ी तो भारी-भरकम कार भी उठा लेता है। जिन कामों के वीडियो में दिखाया गया है, वो जितने दिलचस्प हैं, उतने ही इस रोबोट की असली ताकत, इसकी सुरक्षा और बाजार में मिलने की संभावना को लेकर सवाल भी हैं।

Unitree Robotics News: स्टंट नहीं, अब सुरक्षा के लिए रोबोट

यूनिट्री रोबोटिक्स, चीन की जानी-मानी कंपनी, ने अपने नए H2-X ह्यूमनॉइड रोबोट का एक विडियो रिलीज किया है। नाम दिया है ‘कुंग फू लेजेंड: गार्जियन’। वीडियो में रोबोट बिल्कुल किसी एक्शन फिल्म वाले हीरो की तरह मुसीबत में फंसे लोगों को बचाता है, खतरनाक हालात में मदद करता है, और ऐसा दिखाने की कोशिश है कि शायद अब रोबोट सिर्फ शो-पीस नहीं, हमारी असल जिंदगी में भी जरूरतमंद बन सकते हैं।

Humanoid Robot video: वीडियो में दिखी ताकत, लेकिन कितनी असली?

आपको बता दें की दिखाए गए वीडियो में H2-X चाकू लेकर हमला करने वाले व्यक्ति को निहत्था करता, कार का दरवाजा तोड़ता और उसके नीचे फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए वाहन उठाता नजर आता है। एक अन्य दृश्य में वह सड़क पर आ रहे वाहन की चपेट में आने से पैदल यात्री को बचाता दिखाई देता है।

ये दृश्य आकर्षक जरूर हैं, लेकिन कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया है कि रोबोट ने सभी गतिविधियां खुद कीं या उन्हें पहले से निर्धारित तरीके से फिल्माया गया। यह भी जानकारी नहीं दी गई कि वह किसी अप्रत्याशित स्थिति में खतरे की पहचान कर सुरक्षित प्रतिक्रिया देने में कितना सक्षम है।

1.8 मीटर लंबा, आठ घंटे तक खड़े रहने का दावा

H2-X, यूनिट्री के पहले H2 मॉडल पर आधारित है। पुराने मॉडल की लंबाई लगभग 1.8 मीटर और वजन करीब 70 किलोग्राम बताया गया था। उसमें 31 डिग्री ऑफ फ्रीडम यानी शरीर के अलग-अलग हिस्सों को नियंत्रित करने की क्षमताएं थीं। उसके पैरों के जोड़ों का अधिकतम टॉर्क 360 न्यूटन-मीटर बताया गया था। हालांकि, नए H2-X में भी यही तकनीकी विशेषताएं हैं या नहीं, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

कंपनी के मुताबिक, नया रोबोट खड़े रहने की स्थिति में लगभग आठ घंटे काम कर सकता है। लेकिन इसकी कीमत, बिक्री शुरू होने की तारीख और विस्तृत तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने भी अतिरिक्त विवरण देने के बजाय आधिकारिक वीडियो को ही जानकारी का आधार बताया।

सुरक्षा पर कंपनी की चेतावनी

यूनिट्री ने वीडियो के अंत में रोबोट में खतरनाक बदलाव करने और अनधिकृत इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। साथ ही, इससे कम से कम दो से तीन मीटर की सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा।

फिलहाल H2-X को वास्तविक सुरक्षा कर्मी मानना जल्दबाजी होगी। इसकी स्वायत्त निर्णय क्षमता, नियंत्रित परिस्थितियों से बाहर प्रदर्शन और आम लोगों के बीच सुरक्षित संचालन की स्वतंत्र पुष्टि बाकी है। आने वाले समय में इसकी असली परीक्षा वीडियो के स्टंट नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया में इसकी विश्वसनीयता और उपयोगिता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *