हूती बोले-सऊदी ने 14 भारतीयों वाले जहाज पर हमला किया:यमन की सेना ने सभी को सुरक्षित बचाया, लाल सागर में रेस्क्यू किया

हूती बोले-सऊदी ने 14 भारतीयों वाले जहाज पर हमला किया:यमन की सेना ने सभी को सुरक्षित बचाया, लाल सागर में रेस्क्यू किया

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज पर हमला किया। यह अटैक लाल सागर में जुकर द्वीप के पास हुआ। हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने X पर पोस्ट कर बताया कि, यमन की सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सऊदी अरब की ऐसी कार्रवाइयों को रोकने की अपील की। सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारतीय नागरिकों के सुरक्षित बचाए जाने के हूतियों के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। खबर अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *