गाजा शहर में एक चलती गाड़ी पर इजराइल ने एयर स्ट्राइक कर दिया। इसमें सवार दो फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। अल-जजीरा ने मेडिकल सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।
तेल अल-हवा इलाके में यह हमला हुआ। हमले के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। कई अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। उनकी हालत के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
युवा हैं दोनों मृतक
स्थानीय अस्पताल से आने वाली खबरों के मुताबिक, मृतकों में दो युवा शामिल हैं। हमला इतना अचानक हुआ कि गाड़ी में बैठे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी।
मेडिकल टीमों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। इलाके में पहले से ही मेडिकल सुविधाएं सीमित हैं, इसलिए घायलों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने की कोशिश चल रही है। डॉक्टरों ने बताया कि वे जितना हो सके मरीजों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
तेल अल-हवा में बढ़ता तनाव
यह इलाका गाजा शहर के दक्षिण-पश्चिम में पड़ता है। यहां रहने वाले लोग पिछले कई महीनों से युद्ध जैसी स्थिति झेल रहे हैं। ऐसे में पानी, बिजली और खाने-पीने का सामान भी आसानी से नहीं मिलता। इस बीच, ताजा हमले ने इलाके में और सनसनी फैला दी है।
फिलहाल, इजराइली पक्ष की तरफ से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलिस्तीनी मेडिकल सूत्रों के हवाले से ही यह खबर सामने आई है।
हर रोज गाजा में हमले करता है इजराइल
बता दें कि इजराइल लगभग हर रोज गाजा में हमले करता है। इन हमलों के चलते गाजा में कई लोगों की जान जा चुकी है। आज ही इजराइली सेना ने लेबनान के कफर तिबनित और अल-कंतारा में भी हवाई हमले किए।
हालांकि, इस हमले में कोई बड़ा नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। इजराइल गाजा के साथ लेबनान पर भी हर रोज हवाई हमले करता है।


LIVE updates: