हापुड़ में 45 करोड़ से बनेंगे दो औद्योगिक बिजलीघर:200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर भी लगेंगे, 10 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी

हापुड़ में 45 करोड़ से बनेंगे दो औद्योगिक बिजलीघर:200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर भी लगेंगे, 10 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी

हापुड़ में बिजली की बढ़ती मांग और ओवरलोडिंग से निपटने के लिए ऊर्जा निगम ने 45 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत मोदीनगर रोड और पिलखुवा के जिंदल नगर में दो नए औद्योगिक बिजलीघर बनाए जाएंगे। योजना में 200 से ज्यादा नए ट्रांसफार्मर भी लगेंगे। साथ ही, प्रीत विहार, आनंद विहार, अतरपुरा, धीरखेड़ा, पटना मुरादपुर, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा समेत दस बिजलीघरों की क्षमता 5 से 10 एमवीए तक बढ़ाई जाएगी। इस योजना का मकसद औद्योगिक क्षेत्रों के साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को मजबूत करना है। अधिकारियों के मुताबिक, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से कई जगह बिजली का लोड बढ़ गया है। नए बिजलीघर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे। 100 से 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर उन इलाकों में लगेंगे, जहां ओवरलोडिंग से बिजली सप्लाई में दिक्कत आती है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि निर्बाध बिजली सप्लाई देना विभाग की प्राथमिकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *