फतेहपुर में गंगा में डूबे दो लड़के:डीएम-एसपी ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स दिया, एसडीआरएफ की तलाश जारी

फतेहपुर में गंगा में डूबे दो लड़के:डीएम-एसपी ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स दिया, एसडीआरएफ की तलाश जारी

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव में बुधवार को गंगा नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। दोनों गहरे पानी में चले गए थे। उनकी पहचान गजराज उर्फ गज्जू (14) और पुष्पेंद्र (15) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। देर रात तक दोनों का पता नहीं चल सका था। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। नहाने के दौरान गहरे पानी में गए दोनों किशोर आलमपुर नरही गांव निवासी गजराज उर्फ गज्जू पुत्र पप्पू सेंगर और पुष्पेंद्र पुत्र कल्लू पाल बुधवार को गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया। डीएम-एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक बुधवार रात करीब 9 बजे आलमपुर नरही गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक मौके पर रहकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीआरएफ और गोताखोर चला रहे सर्च ऑपरेशन दोनों किशोरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के बड़े हिस्से में तलाश की जा रही है। प्रशासन की टीमें दोनों किशोरों को जल्द खोजने का प्रयास कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *