दो दिन में गोली मार देंगे… सोशल एक्टिविस्ट को धमकी:शिकायतकर्ता बोला- विकासकार्यों में गड़बड़ी का वीडियो बनाया, उप मुखिया ने फोन पर धमकाया, गालियां दी

दो दिन में गोली मार देंगे… सोशल एक्टिविस्ट को धमकी:शिकायतकर्ता बोला- विकासकार्यों में गड़बड़ी का वीडियो बनाया, उप मुखिया ने फोन पर धमकाया, गालियां दी

गयाजी के कोठी इलाके में एक सोशल एक्टिविस्ट को दो दिन के अंदर गोली मारने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। दावा किया गया कि वीडियो को देखने के बाद उपमुखिया की ओर से कॉल कर गालियां दी गई और गोली मारने की धमकी दी गई। गाली-गलौज का ऑडियो सोशल एक्टिविस्ट ने दैनिक भास्कर से शेयर किया है। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट आरसी खान ने कहा है कि धमकी के बाद मैं और मेरा पूरा परिवार परेशान है। इस मामले में कोठी थाना को तहरीर दी है। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हो सका है। सोशल एक्टिविस्ट ने वीडियो में गंगटी की खस्ताहाल सड़क, नाली, गली को दिखाया जानकारी के मुताबिक, विकास कार्यों और कथित अनियमितताओं को बीते दिनों आरसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। उस वीडियो में गंगटी की खस्ताहाल सड़क व नली गली को दिखाया गया है। साथ ही मुखिया से सड़क व नली गली बनाए जाने की मांग की गई। आरसी खान के फेसबुक पर वीडियो को देखने के बाद उप मुखिया संजू खान ने आरसी खान को फोन किया और न केवल गंदी गंदी गालियां दी बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरसी खान ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है। आरसी खान की ओर से दिखाई गई तीन तस्वीरें देखिए आरसी खान ने कहा- मैं सोशल एक्टिविस्ट बाद में, पहले निवासी और मतदाता हूं ​कोठी थाना क्षेत्र के विकोपुर पंचायत निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता आर.सी. खान (पिता- दिलशाद खान) का कहना है कि मैं विकोपुर पंचायत के वार्ड का रहने वाला हूं और वोटर हूं। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिन जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो अपलोड करना अब जान पर भारी पड़ने लगा है। ​वीडियो वायरल होते ही वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जाने लगा। जब पीड़ित ने वीडियो हटाने से इंकार कर दिया, तो संजू खान नामक व्यक्ति के जरिए उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि दो दिन के अंदर तुम्हें गोली मार देंगे। ​पीड़ित आरसी खान ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि धमकी देने वाले संजू खान के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। आरसी खान का कहना है कि उसके आपराधिक इतिहास व धमकी को देखते हुए काफी भयभीत हैं। खास बात यह भी कि आरसी खान के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं। ​घर की रेकी और परिवार में दहशत ​लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़ित का पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। आरसी खान का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर और परिवार की रेकी की जा रही है। उन्हें अंदेशा है कि उनकी कभी भी हत्या कराई जा सकती है। ​पीड़ित ने इस मामले में पुख्ता सबूत होने का दावा किया है जिसमें कथित तौर पर गंदी गालियां देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। आरोपी संजू खान ने कहा- बगैर मौजूदा हालात जाने वीडियो बनाना ठीक नहीं ​इधर, संजू खान से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पंचायत में मनरेगा के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। एक एक कर सभी वार्ड की बड़ी छोटी समस्या दूर की जा रही है। गंगटी में भी निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है। बगैर मौजूदा हालात को जाने वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करना सस्ती लोकप्रियता लूटने की चाहत वाजिब नहीं है। इससे छवि धूमिल होती है। सोची समझी साजिश के तहत हमारी छवि धूमिल की जा रही है। हम बीते 8 वर्ष से मुख्यधारा से जुड़ कर समाज हित मे काम कर रहा हूं। लेकिन लोग हमें परेशान कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अपने गाली व जान से मारने की धमकी आरसी को दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वह बात आई गई हो गई। मामला मिल बैठकर रफादफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को धमकी देना हमारी फितरत में नहीं है। सच्चाई तो यह कि हमसे गंगटी में विकास कार्य जारी रखने के एवज में कुछ लोगों द्वारा पैसे मांगे गए थे। हमने पैसे नहीं दिए तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात का दुख है मुझे। गयाजी के कोठी इलाके में एक सोशल एक्टिविस्ट को दो दिन के अंदर गोली मारने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। दावा किया गया कि वीडियो को देखने के बाद उपमुखिया की ओर से कॉल कर गालियां दी गई और गोली मारने की धमकी दी गई। गाली-गलौज का ऑडियो सोशल एक्टिविस्ट ने दैनिक भास्कर से शेयर किया है। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट आरसी खान ने कहा है कि धमकी के बाद मैं और मेरा पूरा परिवार परेशान है। इस मामले में कोठी थाना को तहरीर दी है। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हो सका है। सोशल एक्टिविस्ट ने वीडियो में गंगटी की खस्ताहाल सड़क, नाली, गली को दिखाया जानकारी के मुताबिक, विकास कार्यों और कथित अनियमितताओं को बीते दिनों आरसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। उस वीडियो में गंगटी की खस्ताहाल सड़क व नली गली को दिखाया गया है। साथ ही मुखिया से सड़क व नली गली बनाए जाने की मांग की गई। आरसी खान के फेसबुक पर वीडियो को देखने के बाद उप मुखिया संजू खान ने आरसी खान को फोन किया और न केवल गंदी गंदी गालियां दी बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरसी खान ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है। आरसी खान की ओर से दिखाई गई तीन तस्वीरें देखिए आरसी खान ने कहा- मैं सोशल एक्टिविस्ट बाद में, पहले निवासी और मतदाता हूं ​कोठी थाना क्षेत्र के विकोपुर पंचायत निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता आर.सी. खान (पिता- दिलशाद खान) का कहना है कि मैं विकोपुर पंचायत के वार्ड का रहने वाला हूं और वोटर हूं। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिन जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो अपलोड करना अब जान पर भारी पड़ने लगा है। ​वीडियो वायरल होते ही वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जाने लगा। जब पीड़ित ने वीडियो हटाने से इंकार कर दिया, तो संजू खान नामक व्यक्ति के जरिए उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि दो दिन के अंदर तुम्हें गोली मार देंगे। ​पीड़ित आरसी खान ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि धमकी देने वाले संजू खान के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। आरसी खान का कहना है कि उसके आपराधिक इतिहास व धमकी को देखते हुए काफी भयभीत हैं। खास बात यह भी कि आरसी खान के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं। ​घर की रेकी और परिवार में दहशत ​लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़ित का पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। आरसी खान का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर और परिवार की रेकी की जा रही है। उन्हें अंदेशा है कि उनकी कभी भी हत्या कराई जा सकती है। ​पीड़ित ने इस मामले में पुख्ता सबूत होने का दावा किया है जिसमें कथित तौर पर गंदी गालियां देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। आरोपी संजू खान ने कहा- बगैर मौजूदा हालात जाने वीडियो बनाना ठीक नहीं ​इधर, संजू खान से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पंचायत में मनरेगा के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। एक एक कर सभी वार्ड की बड़ी छोटी समस्या दूर की जा रही है। गंगटी में भी निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है। बगैर मौजूदा हालात को जाने वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करना सस्ती लोकप्रियता लूटने की चाहत वाजिब नहीं है। इससे छवि धूमिल होती है। सोची समझी साजिश के तहत हमारी छवि धूमिल की जा रही है। हम बीते 8 वर्ष से मुख्यधारा से जुड़ कर समाज हित मे काम कर रहा हूं। लेकिन लोग हमें परेशान कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अपने गाली व जान से मारने की धमकी आरसी को दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वह बात आई गई हो गई। मामला मिल बैठकर रफादफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को धमकी देना हमारी फितरत में नहीं है। सच्चाई तो यह कि हमसे गंगटी में विकास कार्य जारी रखने के एवज में कुछ लोगों द्वारा पैसे मांगे गए थे। हमने पैसे नहीं दिए तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात का दुख है मुझे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *