बिना अनुमति बनी ईदगाह की दीवार और गेट हटाए गए:शाहजहांपुर में हिंदू संगठन की आपत्ति के बाद कमेटी ने खुद हटवाया निर्माण

बिना अनुमति बनी ईदगाह की दीवार और गेट हटाए गए:शाहजहांपुर में हिंदू संगठन की आपत्ति के बाद कमेटी ने खुद हटवाया निर्माण

शाहजहांपुर के पुवायां में बुधवार रात करीब 9 बजे बिना अनुमति बनाए जा रहे ईदगाह की दीवार और गेट को जेसीबी से हटवा दिया गया। हिंदू संगठन की आपत्ति के बाद नगर पालिका ने ईदगाह कमेटी को 48 घंटे में निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने पर कमेटी के सदर आरिफ खां ने नगर पालिका को आवेदन देकर जेसीबी मंगवाई और अपनी मौजूदगी में निर्माण हटवाया। कमेटी के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जर्जर गेट के कारण कराया जा रहा था निर्माण जानकारी के अनुसार, ईदगाह का पुराना गेट जर्जर हो गया था। कमेटी सदस्यों का कहना था कि गेट खराब होने के कारण जानवर और नशेड़ी परिसर में घुस जाते थे। इसे रोकने के लिए नई दीवार बनाकर गेट लगाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, निर्माण के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। निर्माण पर आपत्ति जताए जाने के बाद नगर पालिका ने कमेटी को 48 घंटे के भीतर दीवार और गेट हटाने का नोटिस जारी किया था। तय समय में निर्माण नहीं हटाए जाने पर बुधवार रात नगर पालिका की जेसीबी से उसे हटवा दिया गया। अनुमति मिलने पर ही लगाया जाएगा नया गेट ईदगाह कमेटी के सदर आरिफ खां ने बताया कि निर्माण हटाने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नए गेट के लिए अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद ही गेट लगाया जाएगा। एसडीएम बोले- पुराने गेट जितना बड़ा गेट लगा सकते हैं पुवायां के एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि हिंदू युवा संगठन की ओर से ज्ञापन देकर निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद नगर पालिका ने कमेटी को नोटिस जारी किया। बुधवार रात कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में नगर पालिका की जेसीबी से निर्माण हटवाया गया। इसका खर्च कमेटी की ओर से दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि ईदगाह में पहले जितना बड़ा गेट लगा था, उतने ही आकार का गेट लगाया जा सकता है। नगर पालिका की ईओ कल्पना शर्मा से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *