Kolkata भगदड़: Suvendu Adhikari ने चेताया, बांग्लादेशी फर्जी पोस्ट साझा करने वालों पर लगेगा गैर-जमानती केस

Kolkata भगदड़: Suvendu Adhikari ने चेताया, बांग्लादेशी फर्जी पोस्ट साझा करने वालों पर लगेगा गैर-जमानती केस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में भगदड़ की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से “फर्जी विमर्श” फैलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी सामग्री का प्रसार करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल ने कूचबिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उस पर तीन दिन पहले चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। शनिवार शाम उत्तर कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, “बांग्लादेश से कुछ भ्रामक बातें फैलाई जा रही थीं।

मैंने निर्देश दिया है कि ऐसी पोस्ट को लाइक और साझा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएं।”
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जिक्र करते हुए अधिकारी ने दावा किया कि यह (पोस्ट) बांग्लादेश से आई थी और बाद में कूच बिहार सहित पश्चिम बंगाल में 135 लोगों ने इसे साझा किया। उन्होंने कहा, “उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यहां कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने माना कि कुछ चूकों के कारण लोगों की जान गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ गलतियों के कारण इतने लोगों की जान चली गई। यह बेहद दुखद है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *