लखनऊ के इंदिरा नगर में दशहरे पर रावण दहन:20 साल से निभाई जा रही परंपरा, बच्चों में दिखा उत्साह

लखनऊ के इंदिरा नगर में दशहरे पर रावण दहन:20 साल से निभाई जा रही परंपरा, बच्चों में दिखा उत्साह

लखनऊ के इंदिरा नगर के बी-ब्लॉक में दशहरे पर रावण दहन किया गया। यहां पिछले 20 साल से यह परंपरा निभाई जा रही है। इस बार भी लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व उत्साह के साथ मनाया। लव ने भगवान राम के रूप में रावण का पुतला जलाया। रावण दहन के मौके पर बच्चों में खास उत्साह दिखा। बच्चों ने खूब आतिशबाजी की और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। दहन से पहले बच्चों की टोली ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस कार्यक्रम में आसपास के लोग भी शामिल हुए। स्थानीय निवासी पवन शुक्ला ने बताया कि इंदिरा नगर के बी-ब्लॉक में दशहरे पर रावण दहन की परंपरा करीब 20 साल पुरानी है। इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों की यादें जुड़ी हैं। हर साल दशहरे पर लोग एक साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *