सीकर में 45 फीट का रावण जलाया,भगवान की शोभायात्रा निकाली:15 दिन में 40 बांस और 50 बोरों से तैयार किया था, रामलीला में आज श्रीराम का राज्याभि‌षेक

सीकर में 45 फीट का रावण जलाया,भगवान की शोभायात्रा निकाली:15 दिन में 40 बांस और 50 बोरों से तैयार किया था, रामलीला में आज श्रीराम का राज्याभि‌षेक

सीकर में आज 45 फीट का रावण जलाया जाएगा। दशहरे पर रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम की शाही सवारी निकल रही है। बावड़ी गेट से निकली भगवान श्रीराम की शाही सवारी रामलीला मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और उनकी सेना रथों में सवार है। शाही लवाजमे के साथ निकल रही शोभायात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि और संत-महंत शामिल हैं। पुलिस ने भी पुख्ता व्यवस्था की है। शोभायात्रा में रामायण से जुड़े पात्रों की झांकियां सजाई गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *