रीवा में रावण दहन देखने उमड़ी भीड़:56 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकरण-मेघनाद का होगा दहन

रीवा में रावण दहन देखने उमड़ी भीड़:56 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकरण-मेघनाद का होगा दहन

रीवा में विजयादशमी पर राजघराने में गद्दी पूजन संपन्न हो गया है। अब शहर के दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियां पूरी हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंच रहे हैं। इस बार यहां 56 फीट ऊंचे रावण और 45-45 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। डेढ़ महीने में तैयार किए तीनों पुतले तीनों पुतलों को तैयार करने में 140 मजदूर करीब डेढ़ महीने तक जुटे रहे। कारीगर शेषमणि दहिया के मुताबिक, पुतले बनाने का काम पूरा हो चुका है। मैदान में लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही रावण दहन को लेकर उत्साह भी बढ़ रहा है। राजघराने में गद्दी पूजन की परंपरा रीवा में दशहरा उत्सव राजघराने की परंपराओं से भी जुड़ा है। विजयादशमी पर गद्दी पूजन प्रमुख रस्मों में शामिल है। यह पूजन संपन्न होने के बाद अब लोगों को दशहरा मैदान में रावण दहन का इंतजार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम ने विजयादशमी के दिन रावण का वध किया था। इसी मान्यता के चलते हर साल रावण दहन किया जाता है। रीवा में रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *