गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर उत्तर भाग के सूर्यकुण्ड कल्याण मंडपम में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूर्यनगर के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश उपस्थित रहे। प्रांत प्रचारक रमेश एवं सह नगर संघचालक अमरनाथ ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन कर प्रभु श्रीराम और माँ दुर्गा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरु जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित, संस्कार और अनुशासन की प्रेरणादायी परंपरा के वाहक संघ के 101वें स्थापना दिवस की बधाई देता हूं।

