मंडला में सूने घर में 35 लाख की चोरी:20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 50 हजार कैश ले गए बदमाश; केस दर्ज

मंडला में सूने घर में 35 लाख की चोरी:20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 50 हजार कैश ले गए बदमाश; केस दर्ज

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाता मैरिज गार्डन के पास सोमवार को चोरी की वारदात सामने आई है। तौफीक खान के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 तोला सोना, 10 से 15 तोला चांदी और 50 हजार कैश पार कर दिए। करीब 35 लाख चोरी की गई। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया और मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य किसी निजी काम से घर से बाहर गए थे। मकान को सूना देखकर चोरों ने मौका ताड़ा और ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। सोमवार की रात जब परिजन वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन ने तुरंत डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम जांच में जुटी चोरी की खबर मिलते ही एसडीओपी और महाराजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से अहम सुराग जुटाए। आसपास की सड़कों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की आवाजाही का पता लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *