कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा:पंचायत चुनाव से पहले दिव्यांग-बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं पर दिया जोर

कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा:पंचायत चुनाव से पहले दिव्यांग-बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं पर दिया जोर

झालावाड़ में पंचायत चुनाव से पहले कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। मंगलवार को उन्होंने भवानीमंडी और डग इलाके के कई केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया। इसका मकसद चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराना है। अधिकारियों ने आवर, पगारिया, गुराडिया कलां, क्यासरा, जगदीशपुरा और भड़का सहित कई मतदान केंद्रों को देखा। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर राठौड़ ने कहा कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम किए जाएं, ताकि उन्हें वोट डालने में कोई परेशानी नहीं हो।
एसपी ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिलकर काम करने और संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *