छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर वाहन के चालक ने बाइस सवार पति-पत्नी को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा का रहने वाला लक्ष्मी मांझी 27 साल अग्रोहा प्लांट पाली में मजदूरी काम करता था। जहां सुबह अपनी बाइक पर पत्नी लक्ष्मी बाई को बैठाकर प्लांट मजदूरी का पैसा लेने के लिए जा रहा था। तभी दोपहर में तकरीबन 2 बजे ज बवह पूंजीपथरा जिंदल चौक के आगे जंगल के पास पहुंचा था, कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कैंपर वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जबरदस्त ढंग से ठोकर मार फरार हो गया। इससे दोनों पति-पत्नी बाइक समेत दूर गिर गए और इस दुर्घटना में लक्ष्मी मांझी के पैर में गंभीर चोट पहुंची, तो उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई के सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई।
घायल महिला को रायपुर रिफर किया
घटना से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देख आसापास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। ऐसे में तत्काल डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल महिला लक्ष्मी बाई की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल डॉक्टरों ने उसे रिफर कर दिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
ऐसे में लक्ष्मी बाई को श्री शंकर अस्पताल राजेन्द्र नगर रायपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लक्ष्मी मांझी ने मामले की सूचना देते हुए पूंजीपथरा थान में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने कैंपर वाहन के चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

