सिंगरौली के जयंत रोज गार्डन के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। इस हादसे में एनसीएल की दुधीचुआ परियोजना के सुरक्षा विभाग में तैनात इंस्पेक्टर निर्भय सिंह और उनका 6 साल का बेटा घायल हो गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली है। जयंत पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। घायलों की हालत स्थिर जयंत चौकी प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और गाड़ी चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

